एक्सप्लोरर

Karnataka Exit Poll Results 2023 Highlights: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार! त्रिशंकु विधानसभा के भी प्रबल आसार, जेडीएस किंगमेकर

ABP Cvoter Karnataka Exit Poll Results 2023 LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद एक्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं. लाइव अपडेट्स के लिए एबीपी लाइव पर बने रहें-

Key Events
ABP Cvoter Karnataka Exit Poll 2023 LIVE Updates Karnataka Assembly Election Exit Poll Results BJP JDS Congress BSP Seats Exit Poll Latest News Karnataka Exit Poll Results 2023 Highlights: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार! त्रिशंकु विधानसभा के भी प्रबल आसार, जेडीएस किंगमेकर
कर्नाटक चुनाव एग्जिट पोल
Source : ABP Live

Background

ABP News Cvoter Karnataka Exit Poll 2023 LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (10 मई) को मतदान किया गया. सभी 224 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए. लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और अगली सरकार की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. 13 मई को मतगणना के साथ ही कर्नाटक की तस्वीर साफ हो जाएगी लेकिन उससे पहले एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के नतीजे लाए हैं. गौरतलब है कि चुनाव से पहले आए ज्यादातर सर्वे और ओपिनियन पोल के आंकड़ों में कर्नाटक में कांग्रेस की स्थिति मजबूत नजर आई.  

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं. इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 2.66 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 2.63 करोड़ है. इसके अलावा, 5.71 लाख दिव्यांग, 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के 12.15 लाख और 100 वर्ष की आयु के 16 हजार से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं.  

मुख्य रूप से मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस के बीच माना जा रहा है. यह चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए इसलिए काफी अहम है क्योंकि सालभर में लोकसभा चुनाव होना है. बीजेपी चुनाव जीतकर दक्षिण के इस गढ़ को बरकार रखना चाहती है तो वहीं कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राज्य की सत्ता में वापसी कर जनता में एक मजबूत संदेश देना चाहती है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हावेरी जिले के एक सरकारी स्कूल में मतदान करने के बाद भरोसा जताया कि बीजेपी वापसी करेगी और वह रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगे. वह लगातार चौथी बार शिग्गांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. 

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि बीजेपी ‘धन बल’ के जरिये चुनाव जीतना चाहती है क्योंकि उसके पास जनता को दिखाने के लिए कोई विकास कार्य नहीं है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रचार के दौरान महंगाई और राज्य में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे रहने का भी आरोप लगाया. सिद्धारमैया मैसुरु जिले की वरूणा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. 

राज्य में मतदान के दौरान तीन जगहों से हिंसा की खबरें भी आईं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि विजयपुरा जिले के बसवाना बागेवाड़ी तालुक के मसाबिनल गांव में अफवाह फैली कि ईवीएम और वीवीपीएटी (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन के बदला जा रहा है. इसके बाद गुस्साए कई ग्रामीणों ने कुछ ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनें नष्ट कर दीं और मतदान अधिकारियों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. बेंगलुरु के पद्मनाभनगर विधानसभा क्षेत्र के पपीया गार्डन स्थित एक मतदान केंद्र पर लाठी डंडे लिए कुछ युवकों ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर हमला कर दिया. बेल्लारी जिले के संजीवरायणकोट में कांग्रेस और बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. कर्नाटक में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था जो शाम छह बजे तक जारी रहा.

बता दें कि 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी 104, कांग्रेस 78 और जेडीएस 37 सीटें जीती थी. उस समय किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. पहले बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन वह बहुमत साबित नहीं कर पाए थे, जिसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बना ली थी. वह सरकार भी 14 महीने बाद वह गिर गई थी. उसके बाद बीजेपी ने बागी विधायकों के सहयोग से अपनी सरकार बना ली थी. बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा को फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया था लेकिन दो साल बाद बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने बसवराज बोम्मई को सीएम बना दिया था.

20:11 PM (IST)  •  10 May 2023

Karnataka Exit Poll: प्रियंक खरगे ने ये कहा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और चित्तापुर सीट से चुनाव लड़ रहे मौजूदा विधायक प्रियंक खरगे ने कहा, ''जैसा कि एग्जिट पोल के आंकड़े आ रहे हैं, कांग्रेस की सरकार आने वाली है, हम सरकार बनाने के बहुत करीब हैं. मुझे यकीन है कि 13 मई को मतगणना के बाद हम सरकार बनाएंगे.''

20:05 PM (IST)  •  10 May 2023

Karnataka Exit Poll: किंगमेकर जरूर बनेंगे हम- जेडीएस नेता अफरोज बेग

जेडीएस नेता अफरोज बेग ने एबीपी न्यूज से कहा, ''किंगमेकर जरूर बनेंगे हम.'' उन्होंने कहा, ''एक फिल्म के डायलॉग से शुरू करूंगा. हार के जीतने वाले को कुमारस्वामी कहते हैं.'' उन्होंने कहा कि जेडीएस किसी के साथ नहीं जाएगी लेकिन जो पार्टी उनकी विचारधारा से मेल खाती है वो उनके पास आएगी. उन्होंने कहा, ''पिक्चर अभी बाकी है.''

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget