एक्सप्लोरर

AAP-कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सस्पेंस खत्म, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में तय हुआ साथ- सूत्र

आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान किया है. कांग्रेस ने चंडीगढ़ सीट से पवन कुमार बंसल को उम्मीदवार बनाया है.

नई दिल्लीः कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर कई दिनों से जारी रस्साकशी आज थम गई. दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो गया है. सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है. दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ की 18 सीटों पर गठबंधन तय हो गया है. गठबंधन के मुताबिक दिल्ली में 4 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी और 3 सीटें आम आदमी पार्टी के हिस्से में आई हैं.

इसके अलावा आप ने चंडीगढ़ में कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान किया है. कांग्रेस ने चंडीगढ़ सीट से पवन कुमार बंसल को उम्मीदवार बनाया है. वहीं हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) भी शामिल होगी. हरियाणा में कांग्रेस 7 सीटों पर, जेजेपी 2 सीटों पर और आप 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी. राज्य में लोकसभा की 10 सीटें हैं.

आज आप-कांग्रेस गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कांग्रेस नेता भूपेन्द्र हुड्डा से मुलाकात की थी. वहीं सूत्रों के मुताबिक कांगेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और आप के संजय सिंह ने भी इसे लेकर बैठक की है.

हरियाणा में चुनाव और जेजेपी हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे. 2014 के चुनाव में बीजेपी ने सात, इनेलो ने दो और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में सभी पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ी थी. ओम प्रकाश चौटाला के परिवार में फूट के बाद दुष्यंत चौटाला ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से अलग होकर जेजेपी का गठन किया है.

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर सोमवार को अचानक हलचल तेज हो गई थी जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसको लेकर ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का मतलब बीजेपी का सूपड़ा साफ होना है. यह सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस आप को चार सीटें देने की इच्छुक है. परन्तु केजरीवाल जी ने एक और यूटर्न ले लिया है.''

राहुल के ट्वीट के तुरंत बाद केजरीवाल ने भी जवाबी ट्वीट में कहा कि कौन सा U-टर्न? अभी तो बातचीत चल रही थी. आपका ट्वीट दिखाता है कि गठबंधन आपकी इच्छा नहीं मात्र दिखावा है. मुझे दुःख है आप बयानबाज़ी कर रहे हैं.

हालांकि इसके बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि आप ने कांग्रेस से बात करने के लिए संजय सिंह को अधिकृत किया है. राहुल जी भी कांग्रेस की तरफ़ से एक ऐसे व्यक्ति को अधिकृत करें जो 'आप' के साथ बैठकर सभी 18 (दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़) सीटों पर बीजेपी को हराने की रणनीति बना सके.

आप-कांग्रेस गठबंधन: दिल्ली ही नहीं हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बनी बात, जेजेपी भी आएगी साथ

दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ केपी यादव को बीजेपी ने दिया टिकट

उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी के प्रचार पर उठाया सवाल, कहा-पुलवामा फेल, बालाकोट फेल, लोग जुमलों, झूठे वादों के लिए वोट क्यों करेंगे?

गहलोत का विवादित बयान, कहा- जातीय समीकरण बैठाने के लिए बीजेपी ने रामनाथ कोविंद को बनाया राष्ट्रपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget