एक्सप्लोरर

दिल्ली-पंजाब के बाद कहां पैर पसार सकती है आम आदमी पार्टी, लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के घर में सेंध लगाने को तैयार

दिल्ली के बाद पंजाब में भी आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बना चुकी है. अब इस पार्टी का लक्ष्य गुजरात और गोवा जैसे राज्यों में अपनी पकड़ बनाने की है. अब तक पार्टी कुछ हद तक इसमें सफल भी रही है.

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो चुकी है. बीजेपी की अगुआई वाला एनडीए गठबंधन एक बार फिर सत्ता में आने के लिए जोर लगा रहा है. देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इन चुनावों से पहले काफी कमजोर दिख रही है. ऐसे में बीजेपी के लिए तीसरी बार सरकार में आने की राह आसान हो सकती है. हालांकि, आम आदमी पार्टी नई विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है और बीजेपी को मुश्किल में डाल सकती है.

महज एक दशक पुरानी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद पंजाब में भी अपनी सरकार बना ली है. यह पार्टी लगातार लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और आने वाले समय में देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बन सकती है. अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाले इस दल ने अब तक दो लोकसभा चुनाव लड़े हैं और कुल पांच सीटें जीती हैं. 2014 में आप को चार और 2019 में एक सीट पर जीत मिली थी. हालांकि, पंजाब में भी सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत की है और बीजेपी के सामने चुनौती पेश कर सकती है.

एक दशक में कैसे तैयार हुई आम आदमी पार्टी
भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे ने आंदोलन किया और इसी आंदोलन से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ. 2013 दिल्ली चुनाव में पार्टी को 28 सीटें मिलीं. कांग्रेस के साथ मिलकर आप सत्ता में आई, लेकिन जल्द ही केजरीवाल ने अपना वादा पूरा नहीं करने पर इस्तीफा दे दिया. 2015 में फिर चुनाव हुए और इस बार पार्टी को 67 सीटें मिली. सत्ता में आने के बाद इस पार्टी ने बाकी राज्यों में भी अपनी पकड़ बनानी शुरू की. 2020 में 62 सीट जीतकर दोबारा यह पार्टी सत्ता में आई. 

दिल्ली में सरकार बनाने के साथ ही आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी अपनी जड़े जमानी शुरू कर दीं. 2017 में 20 सीटें हासिल की और 2022 में 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई. 2022 में यह पार्टी गोवा में भी दो सीट और गुजरात में पांच सीटें जीतने में सफल रही है.

गुजरात में लगा सकती है सेंध
गुजरात को भाजपा का गढ़ माना जाता है. पीएम मोदी भी इसी राज्य से आते हैं और लंबे समय तक यहां के मुख्यमंत्री रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने यहां 2022 में पांच सीटें जीती थीं. विधानसभा चुनावों में पार्टी का वोट शेयर भी 13 फीसदी के करीब था. अगर पंजाब और दिल्ली की कहानी देखें तो भाजपा के लिए खतरे की घंटी बजती दिख रही है. दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी ने पहले कुछ सीटें जीतीं, लेकिन बाद में एक लहर सी आई और अपने दम पर आम आदमी पार्टी सरकार बनाने में सफल रही. ऐसे में अब आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी गुजरात और गोवा में भी सरकार बना सकती है.

लोकसभा चुनाव में कैसी होगी स्थिति
2024 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सीटों के लिहाज से भले ही ज्यादा चुनौती नहीं पेश कर पाए, लेकिन वोट शेयर के मामले में भाजपा का अर्धशतक लगाने का सपना तोड़ सकती है. हाल ही में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए चुनावों में भले ही आम आदमी पार्टी को एक फीसदी से भी कम वोट शेयर मिला हो, लेकिन पंजाब में 2023 उपचुनाव की एक सीट जीतकर पार्टी ने अपनी पकड़ के संकेत दिए थे. किसान आंदोलन का फायदा उठाते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के अलावा हरियाणा में भी कुछ सीटें जीत सकती है और बीजेपी के सामने चुनौती पेश कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget