एक्सप्लोरर

इंटरव्यू में कभी न बोलें इस तरह के शब्द, माने जाते हैं ‘Red Flag’, कर देंगे आपका इम्प्रेशन खराब

Interview Tips: इंटरव्यू के दौरान कुछ वाक्य और कुछ शब्द कहने से बचें. इनसे न केवल आपका इम्प्रेशन खराब होता है बल्कि चयन के चांस कम हो जाते हैं और आप एक मजबूत दावेदार नहीं बन पाते.

Mistakes To Avoid in An Interview: किसी भी जगह नौकरी के लिए जाते हैं तो इंटरव्यू वो अहम हिस्सा होता है जिसके बिना चयन नहीं होता. सेलेक्शन से पहले रिक्रूटर से एक बार तो बात होती ही है. इस दौरान आपकी क्षमता, आपकी डिग्री, आपके अनुभव की परख तो होती ही है साथ ही आपके व्यवहार, मानसिकता, विचारों की भी परख की जाती है. आप कैसे बात करते हैं, पिछले जॉब के बारे में क्या अनुभव बताते हैं और आगे के लिए आपकी क्या योजनाए हैं, इन सभी मुद्दों पर डिस्कसन हो सकता है.

ऐसे में आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. क्या बोलना है से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है कि क्या नहीं बोलना है. कुछ वाक्य, कुछ शब्द ‘रेड फ्लैग’ की श्रेणी में आते हैं. इनका इस्तेमाल करने पर आपके नंबर कम होने के चांस बढ़ जाएंगे.

खुद को कंप्लीट न जताएं

आप कितनी भी बड़ी जगह से आए हों या आपने कितनी भी कठिन परीक्षा पास की हो, कभी भी सामने वाले के पूछने पर ये न कहें कि आपको सब आता है. आप में इमप्रूवमेंट की गुंजाइश नहीं है या मुझे लगता है मैं इस फील्ड में लगभग सब जानता हूं/जानती हूं, इस तरह के जवाब आपका इम्प्रेशन खराब करते हैं, इनसे बचें.

मैं बहुत मेहनती हूं, या मैं परफेक्शन के साथ काम करता हूं, इस तरह से वाक्यों का इस्तेमाल न करें, ये आपको निगेटिव श्रेणी में ले जाते हैं.

पुराने जॉब के बारे में बुरा ना कहें

कहीं भी जॉब के लिए जाएं अपनी पुरानी नौकरी या अपने पुराने मालिक के बारे में गलत बातें न बोलें. कभी भी नौकरी छोड़ने या बदलने का दोष किसी और के सिर पर ना डालें. अगर आप कुछ बताना भी चाहते हैं तो कम, सधे, साफ और आदरपूर्वक शब्दों में कह दें.

कोशिश ये हो कि अपनी बात तो कहें पर इससे सामने वाले के बारे में कोई गलत बात आपके मुंह से न निकले. अपने काम या अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेना ये दिखाता है कि आप जवाबदेही रखते हैं और अपनी कमियों से मुंह नहीं चुराते. ये आपका अच्छा प्रभाव डालता है.

इस तरह के वाक्य का भी प्रयोग ना करें

कई बार लोग सीधे तौर पर बहुत से सवालों के जवाब में एक स्ट्रेट आंसर देते हैं कि मुझे नहीं पता. इस तरह के जवाब देने से बचें. अगर आपको वाकई उस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो सॉफ्ट तरीके से उनसे उसे थोड़ा समझाने या इलोबरेट करने के लिए कहें. या कुछ ऐसा जवाब दें कि मुझे नहीं पता इसका सही जवाब क्या है पर हम कुछ इस तरह से काम करने की कोशिश कर सकते हैं, तो शायद बात बन जाए.

यह भी पढ़ें: गूगल के ये सर्टिफिकेट कोर्स देंगे आपके करियर को नई उड़ान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget