एक्सप्लोरर

Google के ये सर्टिफिकेट कोर्स देंगे करियर को नई उड़ान, जॉब मार्केट में बढ़ जाएगी आपकी डिमांड

Free Course From Google: गूगल के ये सर्टिफिकेट कोर्स आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं. इनकी खास बात ये है कि ये फ्री ऑफ कॉस्ट हैं. जानते हैं कौन से हैं ये कोर्स.

Free Certificate Course From Google: आजकल के कांपटीशन के समय में नौकरियां कम हैं और एप्लीकेंट्स बहुत ज्यादा है. अच्छी नौकरी, पैसा और प्रमोशन पाने के लिए आपको भीड़ से हटकर अपनी पहचान बनानी होती है. जो सब कर रहे हैं या जो सभी को आता है उसके साथ आप काम तो चला सकते हैं पर ग्रो नहीं कर सकते. करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं और कंपनी के अच्छा एसेट बनने के साथ ही भविष्य के लिए राह बनाना चाहते हैं तो ये कोर्स कर सकते हैं.

गूगल ऑफर कर रहा है ये कोर्स

ये सर्टिफिकेट कोर्स गूगल कराता है और इनकी बेहतरीन बात ये है कि आपको इन कोर्सेस के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है. ये आज के युग के कोर्स हैं और आज की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं. इन्हें करने से आपको नौकरी मिलने के और नौकरी में प्रमोशन पाने के चांस बढ़ जाएंगे.

सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन

ये कोर्स खासतौर से उन लोगों के लिए है जो राइटिंग का काम कर रहे हैं. इंटरनेट पर कुछ भी लिखने का फायदा तब है जब वो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे. आपकी इसी स्किल को निखारता है ये कोर्स जहां आपके राइटअप्स को अधिक से अधिक पेजव्यू मिलते हैं. यहां आपको गूगल ऐड्स, एसईओ वर्सेज एसईएम, पेड सर्च ऐड्स वगैरह के बारे में बताया जाता है. इस कोर्स को अच्छी रेटिंग मिली है.

इंट्रोडक्शन टू डिजिटल मार्केटिंग

इसमें कोई शक नहीं कि आज का समय डिजिटल मार्केटिंग का है. जो प्रमोशन यहां से मिल सकता है, वो कहीं और से नहीं. इस बारे में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए आप गूगल का ये फ्री सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं. इसमें कंटेंट मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, एफिलिएट मार्केटिंग, पे पर क्लिक जैसे बहुत से टॉपिक्स को कवर किया जाता है.

गूगल एनालिटिक्स

इंटरनेट पर आप जो काम कर रहे हैं, वो कितने लोगों तक पहुंच रहा है, कितने लोग उसे देख रहे हैं और रीडर आ रहा है या नहीं इन सब चीजों को ट्रैक करना सिखाता है गूगल एनालिटिक्स. इसकी मदद से आप अपना डेटा ट्रैक कर सकते हैं. वेबसाइट पर ट्रैफिक कैसे लाएं, ये भी इस कोर्स के तहत सीखा जा सकता है.

डाटा साइंस फाउंडेशंस

डाटा साइंस के विषय में जितना कहा जाए कम है, ये आज के समय की जरूरत है और इसमें प्रवीणता आपको पक्का करियर में ग्रो करने में मदद करेगी. इसमें आपको विषय के बेसिक के अलावा बेसिक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज्स, लाइफ साइकिल फंडामेंटल्स जैसे बहुत से पहलुओं पर बात जाती है. ये कोर्स करने के बाद आपके नौकरी में एक्सेल करने के चांस बढ़ जाएंगे. इन कोर्सेस को आज के समय की जरूरत कहा जाए तो गलत नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें: CUET UG परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget