एक्सप्लोरर

हार नहीं मानूंगा...कैंसर में एक हाथ गंवाने के बाद भी 10वीं की परीक्षा दे रहा ये छात्र

पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक छात्र ने अन्य स्टूडेंट्स के लिए मिसाल कायम की है. जहां छात्र छोटी सी चुनौतियों से घबराकर परीक्षा में नहीं बैठते हैं. वहीं, शुबजीत ने हाथ कट जाने के बाद परीक्षा दी.

मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से ही उड़ान होती है. ऐसा कर दिखाया है पश्चिम बंगाल के 16 साल के एक छात्र ने.छात्र ने कैंसर की बीमारी की वजह से अपना दाहिना हाथ खो दिया.अब वह अपने बाएं हाथ से लिखकर दसवीं की बोर्ड परीक्षा दे रहा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार पश्चिम बंगाल के जनपद नादिया के रहने वाले 16 वर्षीय शुबजीत बिस्वास कैंसर की वजह से अपना दाहिना हाथ गंवा चुके हैं. जो अपने बाएं हाथ से 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं. वह शांतिपुर क्षेत्र के हरिपुर नारापतिपारा गांव के रहने वाले हैं. बीते दिनों माह के दौरान ही उन्होंने बाएं हाथ से लिखना सीखा है. उनका एग्जाम सेंटर नृसिंहपुर हाई स्कूल है.

मीडिया से बात करते हुए इस स्कूल के प्रधानाचार्य सौमित्र बिद्यार्थ ने बताया कि छात्र के लिए सभी चिकित्सा सहायता तैयार रखी है. मगर छात्र के परीक्षा के लिए ना ही अतिरिक्त समय मांगा और ना ही किसी दूसरे व्यक्ति से लिखवाने का विकल्प चुना. वहीं, छात्र ने कहा कि कुछ वर्ष पहले उसकी दाहिनी बांह में एक ट्यूमर हुआ था और बाद में कैंसर होने का पता चला. जिसके बाद कोलकाता में प्रारंभिक निदान के बाद उसका बेंगलुरु में इलाज हुआ. परेशानी की वजह से परिवार को दो वर्ष तक वहां रहना पड़ा, मगर उसके हाथ को बचाया नहीं जा सका.

लगातार किए प्रयास

छात्र शुबजीत बिस्वास ने कहा पिछले वर्ष दिसंबर में कोहनी से उसका दाहिना हाथ काट दिया गया था. तब से वह अपने बाएं हाथ से लिखने की कोशिश कर रहा था. शुरुआत में दिक्कत आई. जिस कारण वह इमोशनल भी हुए लेकिन हार नहीं मानी और अभ्यास करते करते सुधार होने लगा और अब वह दूसरे हाथ से लिखने में सक्षम हैं. इलाज के खर्च के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा.

चाचा ने क्या कहा?

छात्र के पिता इंद्रजीत बिस्वास पहले एक हथकरघा इकाई में बुनकर के रूप में काम किया करते थे. मगर अब वह कोलकाता में निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य करते हैं. जबकि उनकी मां घरेलू सहायिका के रूप में कार्य करती हैं. अपनी दो बहनों की शादी के बाद विद्यार्थी अब अपने चाचा व चाची के साथ रहता है. छात्र के चाचा अरिजीत बिस्वास ने कहा कि उसके इलाज के दौरान हुए खर्चों की वजह से उसके माता-पिता कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं. उनके पास एक छोटे घर के अलावा कुछ नहीं बचा है. हमें भगवान पर बहुत भरोसा है, वह सफल होगा.

यह भी पढ़ें- प्रतियोगी परीक्षा में धांधली की तो खैर नहीं! दस साल की सजा के साथ लग सकता है 1 करोड़ तक का जुर्माना

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget