एक्सप्लोरर

JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 

NTA ने जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की. NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने से पहले डिजिलॉकर के जरिए अपने आधार री-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर लें.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने से पहले डिजिलॉकर के जरिए अपने आधार री-केवाईसी प्रक्रिया को जरूर पूरा कर लें. यह एडवाइजरी इसलिए जारी की गई है ताकि उम्मीदवार को आवेदन प्रक्रिया के दौरान और परीक्षा के बाद के चरणों में आइडेंटिटी वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक डेटा से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े. जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है. 

NTA की ओर से जारी जरूरी गाइडलाइन 

एजेंसी ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वह आवेदन करते समय केवल अपने खुद के डिजिलॉकर, जन परिचय या ई-प्रमाण लॉगिन अकाउंट का ही इस्तेमाल करें. किसी दूसरे व्यक्ति या साइबर कैफे के लॉगिन डिटेल का उपयोग न करें. वहीं आवेदन पत्र में दर्ज उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि, उनकी कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र में दर्ज डिटेल से पूरी तरह मेल खानी चाहिए. किसी भी तरह का अंतर पाए जाने पर परीक्षा प्रक्रिया के दौरान वेरिफिकेशन में दिक्कत आ सकती है. वहीं फॉर्म भरने से पहले डिजिलॉकर पर आधारित री-केवाईसी पूरा करें, ताकि प्रणाली नवीनतम विवरण और बायोमैट्रिक डेटा प्राप्त कर सके. 

डिजिलॉकर पर आधार री-केवाईसी कैसे करें?

  • डिजिलॉकर पर आधारित री-केवाईसी करने के लिए अपने डिजिलॉकर अकाउंट में लॉगिन करें. 
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाएं. 
  • अब जारी किए गए डॉक्यूमेंट की लिस्ट में अपना आधार कार्ड सर्च करें. 
  • इसके बाद आधार डॉक्यूमेंट के सामने बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें और रिफ्रेश का चयन करें. 
  • अब स्क्रीन पर दिए गए कंसेंट को पढ़ें और आधार प्रमाणीकरण की अनुमति दें. 
  • आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए वन टाइम पासवर्ड को दर्ज करें. 
  • ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करें. 
  • इसके बाद जरूरत पड़ने पर दूसरे डॉक्यूमेंट को भी रिफ्रेश कर लें

ये भी पढ़ें-IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू

कब होना है एग्जाम?

एनटीए की ओर से शेड्यूल के अनुसार जेईई मेन 2027 का आयोजन दो सत्र में किया जाएगा. पहला सेशन जनवरी 2027 में आयोजित होगा, वहीं दूसरा सेशन अप्रैल 2027 में आयोजित किया जाएगा. जेईई मेन परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसकी अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद एनटीए 27 से 29 नवंबर तक जेईई मेन के लिए फॉर्म करेक्शन विंडो एक्टिव करेगा. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू
Explained: 60,000 कर्मचारियों को 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या है? माइक्रोसॉफ्ट का कदम 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
60,000 कर्मचारियों का 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या? माइक्रोसॉफ्ट में 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
DU Hindi PhD Admission 2026: DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस
DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget