एक्सप्लोरर

IBPS में निकली 14.09 लाख CTC वाली नौकरी, आज से आवेदन हुए शुरू

IBPS ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेड डी, असिस्टेंट ग्रेड बी और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ग्रेड बी पोस्ट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इंटरेस्टेड कैंडिडेट आज से 12 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

IBPS recruitment: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेड डी, असिस्टेंट ग्रेड बी और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ग्रेड बी पोस्ट के लिए आईबीपीएस रिक्रूटमेंट 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इंटरेस्टेड कैंडिडेट 29 अक्टूबर यानी आज से 12 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती आईबीपीएस ने कांदिवली (ईस्ट) मुंबई में अपने ऑफिस में रेगुलर अपॉइंटमेंट के लिए एडवर्टाइजमेंट नंबर आईबीपीएस/2026-27/06 के तहत निकाली है. वहीं आपको बता दे कि इस भर्ती में कुल नोटिफिकेशन की संख्या अभी नहीं बताई गई है. 

भर्ती के लिए जरूरी योग्यताएं

आईबीपीएस रिक्रूटमेंट 2026 के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पोस्ट पर निर्भर करेगी. कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से जरूरी डिग्री होनी चाहिए. इसमें सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेड डी के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में भी बीई-बीटेक या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. वहीं सहायक ग्रेड बी में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 प्रतिशत कुल मार्क्स के साथ बैचलर डिग्री, खासकर साइंस, कॉमर्स स्टैटिसटिक्स, मैथमेटिक्स, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी, डेटा एनालिटिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन या मैनेजमेंट में होनी चाहिए. वहीं एडवांस एमएस एक्सल स्किल्स भी इस पोस्ट के लिए जरूरी है.

प्रोग्रामिंग सहायक ग्रेड बी के लिए फुल टाइम बीएससी आईटी, बीसीए, बीएससी, कंप्यूटर साइंस या इसके बराबर की क्वालिफिकेशन, कंप्यूटर साइंस या आईटी में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास एक्सपीरियंस भी मांगा गया है. सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर एप्लीकेंट को कम से कम 3 साल का संबंधित अनुभव होना चाहिए. जबकि असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एप्लीकेंट के पास कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. 

पदों के अनुसार आयु सीमा

इस भर्ती में कैंडिडेट्स को जिस पोस्ट के लिए अप्लाई करना है, उसके लिए आईबीपीएस की एज लिमिट पूरी करनी होगी. उम्र की गिनती 1 अक्टूबर 2026 के हिसाब से की जाएगी. वहीं इसमें सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेड डी के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष है. जबकि सहायक ग्रेड बी के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है. वहीं प्रोग्रामिंग सहायक ग्रेड बी के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है 

आवेदन फीस और सैलरी 

आईबीपीएस रिक्रूटमेंट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को 250 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी. एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय फीस ऑनलाइन देने होगी. वहीं यह 250 रुपये फीस सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों पर लागू होगी. इसके अलावा सैलरी की बात कर रहे तो सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेड डी के उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी प्रतिमाह 35,400 रुपये होगी. वहीं शुरुआती कुल सैलरी लगभग 73,020 रुपये होगी, जबकि अनुमानित सीटीसी 14.09 लाख रुपये होगी. इसके अलावा प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ग्रेड बी के उम्मीदवारों के लिए बेसिक सैलरी प्रतिमाह 25,500 रुपये होगी. वहीं शुरुआती कुल सैलरी लगभग 54,210 रुपये होगी और अनुमानित सीटीसी 10.57 लाख रुपये होगी. इसके बाद असिस्टेंट ग्रेड बी के उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी 25,500 होगी. वही उनके लिए भी शुरुआती कुल वेतन लगभग 54,210 रुपये होगा और अनुमानित सीटीसी भी 10.57 लाख रुपये होगी. 

ये भी पढ़ें-DU Hindi PhD Admission 2026: DU में हिंदी PhD के इंटरव्यू रद्द, विरोध के बाद नोटिस हुआ वापस

क्या होगी चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती के लिए आवेदन उम्मीदवार का चयन आवेदन की जांच, शॉर्ट लिस्टिंग, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन, ऑनलाइन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा. 

कैसे करें आवेदन?

  • भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाएं. 
  • अब यहां न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब फॉर्म में लॉगिन करके पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • इसके बाद आवेदन में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट और अंगूठे के निशान के साथ हाथ से लिखा हुआ डिक्लेरेशन अपलोड करें. 
  • अब फाइनल सबमिशन से पहले सभी डिटेल्स को एक बार अच्छे से चेक करें. 
  • इसके बाद कंपलीट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके 250 रुपये की एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें. 
  • अब लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर दें और पेमेंट की रसीद डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-गोवा शिपयार्ड में 91 नॉन-एक्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, शुरू हो गए आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Explained: 60,000 कर्मचारियों को 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या है? माइक्रोसॉफ्ट का कदम 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
60,000 कर्मचारियों का 'वॉलंटरी एग्जिट' क्या? माइक्रोसॉफ्ट में 'राहत' या बदलाव की शुरुआत
UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget