एक्सप्लोरर

राजस्थान में B.Ed कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाला पीटीईटी यानी प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट आज

VMOU PTET Test 2025: कुल मिलाकर राज्य के सभी 41 जिलों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों अभ्यर्थी अपनी मेहनत और सपनों की परीक्षा देने उतरेंगे.

राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा एक बड़ा इम्तिहान आज होने जा रहा है. राज्य भर में B.Ed कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित किया जाने वाला प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) रविवार को संपन्न होगा. इस परीक्षा को लेकर न केवल अभ्यर्थियों में बल्कि परीक्षा केंद्रों पर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं. कुल मिलाकर राज्य के सभी 41 जिलों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों अभ्यर्थी अपनी मेहनत और सपनों की परीक्षा देने उतरेंगे.

736 परीक्षा केंद्रों पर हो रहा आयोजन

राज्यभर में कुल 736 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां इस बार कुल 2,73,122 अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं. इस परीक्षा का जिम्मा इस बार वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने संभाला है. विश्वविद्यालय ने परीक्षा के हर स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो. राजधानी जयपुर में परीक्षा का माहौल कुछ ज्यादा ही उत्साहपूर्ण है. यहां कुल 68 परीक्षा केंद्रों पर 33,545 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. वहीं अगर सबसे कम संख्या की बात करें तो जैसलमेर जिला इस सूची में सबसे नीचे है, जहां केवल 1681 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. यानी जैसलमेर के परीक्षा केंद्रों पर इस बार भीड़ अपेक्षाकृत काफी कम देखने को मिलेगी.

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा आयोजन

परीक्षा के संचालन में पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास व्यवस्था की गई है. परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सिर्फ बायोमेट्रिक जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. बायोमेट्रिक सिस्टम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो और असली परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हो.

परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस की भी विशेष तैनाती की गई है ताकि सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराई जा सके. अभ्यर्थियों को समय से काफी पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बायोमेट्रिक जांच में किसी तरह की देरी या परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: NEET Result के बाद MBBS नहीं मिला? घबराएं नहीं, ये हैं मेडिकल फील्ड के टॉप करियर ऑप्शंस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT की 9वीं की किताब में मनुस्मृति की एंट्री! महिलाओं की स्थिति पर क्या लिखा है?
NCERT की 9वीं की किताब में मनुस्मृति की एंट्री! महिलाओं की स्थिति पर क्या लिखा है?
हिमाचल में TET को लेकर बड़ी अपडेट, हजारों शिक्षकों को मिला 2028 तक का समय
हिमाचल में TET को लेकर बड़ी अपडेट, हजारों शिक्षकों को मिला 2028 तक का समय
सीबीएसई तीन भाषा फॉर्मूला पर नया अपडेट, कक्षा 9 के छात्रों को विदेशी भाषा जारी रखने की मिल सकती है अनुमति
सीबीएसई तीन भाषा फॉर्मूला पर नया अपडेट, कक्षा 9 के छात्रों को विदेशी भाषा जारी रखने की मिल सकती है अनुमति
NEET छात्रों के लिए बड़ी खबर! फीस रिफंड का पोर्टल खुला, 30 जून से पहले करें ये जरूरी काम  
NEET छात्रों के लिए बड़ी खबर! फीस रिफंड का पोर्टल खुला, 30 जून से पहले करें ये जरूरी काम  

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर मामला: कइयों की ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिला था नोट गिनने का काम
राम मंदिर मामला: कइयों की ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिला था नोट गिनने का काम
UP Election 2027: यूपी चुनाव में विपक्ष की हवा निकालने के लिए BJP का तैयार प्लान, PDA फॉर्मूले पर टीम के बाद अब हुआ ये ऐलान
यूपी चुनाव में विपक्ष की हवा निकालने के लिए BJP का तैयार प्लान, PDA फॉर्मूले पर टीम के बाद अब हुआ ये ऐलान
Team India Semi Final Scenario: सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण
सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, 8.30 बजे तक 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, 8.30 बजे तक 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
Venezuela Earthquake: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
वेनेजुएला भूकंप: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- ऐसा करने वालों को भगवान...
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- ऐसा करने वालों को भगवान...
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Embed widget