एक्सप्लोरर

Uttaranchal University Admission 2020: उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, 20 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, देहरादून ने विभिन्न यूजी और पीजी कोर्सेस में एडमीशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 20 अगस्त 2020 कर दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

Uttaranchal University Admission 2020: उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड ने विभिन्न  यूजी और पीजी कोर्सेस में अप्लाई करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अगस्त 2020 कर दी है. अब कैंडिडेट इस तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि किसी भी विषय में एडमीशन के लिए आवेदन करने से पहले उसका एलिजबिलिटी क्राइटेरिया और नंबर ऑफ सीट्स जरूर देख लें, इसके बाद ही आवेदन करें. कम सीट्स का जाहिर सा मतलब है ज्यादा कांपटीशन. यही नहीं उत्तरांचल यूनिवर्सिटी अपने यहां के कोर्सेस में एडमीशन केवल एंट्रेस एग्जाम और इंटरव्यू के बेसिस पर देती है. इसके साथ ही कुछ बड़ी परीक्षाएं जैसे जेईई मेन एग्जाम, जीईईपी स्कोर, गेट, मैट, जैट आदि का स्कोर भी संबंधित कोर्स में एडमीशन के लिए कंसीडर किया जाता है. बाकी कोर्सेस में क्वालीफाइंग एग्जाम में बनी मेरिट और उसके बाद साक्षात्कार में कैंडिडेट के प्रदर्शन के आधार पर उसका सेलेक्शन होता है.

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी –

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का निर्माण साल 2002 में हुआ था और तब से यह जगह प्रोफेशनल कोर्सेस के लिए खासतौर पर विशेष मानी जाती है. इस यूनिवर्सिटी का निर्माण सुशीला देवी सेंटर फॉर प्रोफेशनल स्टडीज एंड रिसर्च सोसाइटी के तीन संस्थानों के मर्जर से हुआ था. इन संस्थानों के नाम हैं लॉ कॉलेज ऑफ देहरादून, उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट.

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी एडमीशन प्रॉसेस –

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एडमीशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे भी फॉर्म भर सकते हैं. ऑफलाइन फॉर्म भरने की फीस 1200 रुपये है जबकि ऑनलाइन फॉर्म भरने की फीस 1250 रुपये हैं. इस माध्यम से आपको 50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. यूनिवर्सिटी उत्तराखंड के स्टूडेंट्स के लिए हर संकाय में 40 परसेंट सीट्स रिर्जव रखती है जिसे स्टेट कोटा कहते हैं बाकी सीट्स के लिए पूरे देश के स्टूडेंट्स एडमीशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही पांच परसेंट सीट्स सरकारी नियमों के अनुसार स्पेशली ऐबल्ड कैंडिडेट्स के लिए होती हैं. यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि उत्तराखंड का डोमिसाइल रखने वाले स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस में 26 प्रतिशत का रिबेट भी दिया जाता है.

अन्य जानकारियां –

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सेस में एडमीशन पाने के लिए कोर्स के हिसाब से एलिजबिलिटी अलग है. इसी तरह कोर्स के अनुसार आवेदन शुल्क, कोर्स की कुल फीस, ड्यूरेशन, माध्यम आदि सब फर्क है. इसके बारे में अलग-अलग और विस्तार से जानने के लिए उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. यहां आपको सारे डिटेल्स मिल जाएंगे. यहीं नहीं उत्तरांचल यूनिवर्सिटी यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्स के लिए  बहुत सी स्कॉलरशिप्स भी चलाती है. इनके बारे में भी वेबसाइट से पता किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए वेबसाइट का एड्रेस है – uttaranchaluniversity.ac.in.

ऑनलाइन या ऑफलाइन करें आवेदन –

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एडमीशन पाने के लिए आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से किए जा सकते हैं पर इस बार कोरोना के कारण ऑनलाइन आवेदनों को वरीयता मिल रही है, जिसका तरीका यह है.

  • सबसे पहले उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘Apply Now’ नाम का टैब तलाशकर उस पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद ‘New Students? Signup’ सेक्शन पर जाकर अपने डिटेल्स फिल करें.
  • डिटेल्स डालने के बाद ‘SIGN UP’ नाम के बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही एक कंफर्मेशन मेल आपकी रजिस्टर्ड आईडी पर भेज दिया जाएगा, जिसमें आपका रजिस्ट्रेशन एक्टिवेशन लिंक भी होगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा.
  • इसके बाद ‘Registered Student? Login’ सेक्शन से लॉगइन करें और दिये गये निर्देशों के अनुसार फॉर्म भरकर सबमिट का बटन दबा दें.
  • इसके बाद ऑनलाइन 1250 रुपये का पेमेंट करें. इस पेमेंट की ऑनलाइन रशीद जेनरेट होगी साथ ही आपको एक मेल भी आएगा.
  • इतना करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा. इसका एक प्रिंट निकालकर अपने पास जरूर रख लें.

इसी प्रकार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको वेबसाइट पर जाकर अपने कोर्स का फॉर्म डाउनलोड करना होगा, फिर उसे भरकर, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाकर इस पते पर भेज दें – एडमीशन सेल, उत्तरांचल विश्वविद्यालय अर्काडिया ग्रांट, पीओ-चंदनवारी, प्रेम नगर, देहरादून -248007 उत्तराखंड (भारत).

IAS Success Story: हमेशा नौकरी के साथ की तैयारी, अपने आखिरी अटेम्पट में हरप्रीत बने IAS अधिकारी  ये हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज, जानिए कौन से कोर्स के लिए हैं फेमस? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget