एक्सप्लोरर

ये हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज, जानिए कौन से कोर्स के लिए हैं फेमस ?

ये हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज. जानिए इन कॉलेज के फेमस कोर्स और विषय के बारे में सबकुछ और साथ ही जानिए क्या है इन कॉलेज का इतिहास ?

देश की लगभग सभी यूनिवर्सिटीज में इन दिनों दाखिले की दौड़ शुरु हो चुकी है. ऐसे में छात्रों के सामने सही कोर्स और सही कॉलेज चुनने की सबसे बड़ी चुनौती होती है. बात करें अगर दिल्ली यूनिवर्सिटी की तो देशभर से लाखों स्टूडेंट्स दिल्ली आकर डीयू में एडमिशन पाने के लिए आवेदन करते हैं. दिल्ली एनसीआर के लगभग हर स्टूडेंट का सपना होता है दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने का. ऐसे में छात्रों को डीयू के कॉलेज और उसके फेमस कोर्सेस को लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है. आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं. वैसे तो दिल्ली यूनिवर्सिटी के लगभग 70 कॉलेज हैं. जो दिल्ली के नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट इलाकों में हैं. इन कॉलेज में कई तरह के कोर्स कराए जाते हैं. लेकिन हम आपको डीयू के ऐसे 10 कॉलेज के बारे में बता रहे हैं जो टॉप पर हैं. ये कॉलेज किस विषय और कोर्स के लिए फेमस है. साथ ही इनका इतिहास कितना पुराना है.

1 सेंट स्टीफंस कॉलेज- आर्ट्स और साइंस के लिए सबसे पुराना और प्रतिष्ठित कॉलेज है सेंट स्टीफंस. इस कॉलेज की स्थापना 1881 में ईसाई मिशनरियों ने उच्च शिक्षा के लिए की थी. में हुई थी. ये कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी का सबसे पुराना कॉलेज है. इस कॉलेज से मोंटेक सिंह अहलूवालिया, कपिल सिब्बल, खुशवंत सिंह और पत्रकार बरखा दत्त जैसी बड़ी हस्तियों ने पढ़ाई की है.

प्रमुख विषय- अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, केमिस्ट्री, गणित और हिस्ट्री के लिए फेमस है.

ये हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज, जानिए कौन से कोर्स के लिए हैं फेमस ?

2- श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स- ये कॉलेज काफी मंहगा और फेमस कॉलेज है. इसे सिर्फ दो ग्रेजुएट लेवल के कोर्स कॉमर्स और इकोनोमिक्स के लिए जाना जाता है. साल 1926 में स्वर्गीय श्री राम जी ने इसकी स्थापना की थी. श्री राम कॉलेज सबसे मंहगा प्लेसमेंट होता है.

प्रमुख विषय- इकोनोमिक्स और कॉमर्स

3- हिंदू कॉलेज- साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के लिए फेमस कॉलेज है. हिंदू कॉलेज की स्थापना 1899 में हुई थी. भारत पाकिस्तान के बंटवारे से पहले यहां बौद्धिक चर्चाएं हुआ करती थीं. फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली और क्रिकेटर अजय जड़ेजा ने यहां से पढ़ाई की है. हिंदू कॉलेज को स्टार कॉलेज का दर्जा प्राप्त है.

प्रमुख विषय- इकोनोमिक्स, हिस्ट्री, पोलिटिकल साइंस, फिलॉसफी और कॉमर्स

ये हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज, जानिए कौन से कोर्स के लिए हैं फेमस ?

4- हंसराज कॉलेज- महान शिक्षाविद महात्मा हंसराज के नाम पर बने इस कॉलेज की स्थापना 1948 में हुई थी. 1975 तक हिंदू कॉलेज सिर्फ लड़कों के लिए था. बाद में इसे कॉ-एड कर दिया गया. इस कॉलेज में इलेक्ट्रोनिक शूटिंग रेंज और इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है. इसके अलावा एक्टर शाहरुख खान ने भी इसी कॉलेज से अपनी पढ़ाई की है.

प्रमुख विषय- इकोनोमिक्स, कॉमर्स, गणित, इंग्लिश और केमिस्ट्री

5- मिरांडा हाउस कॉलेज- दिल्ली विश्वविद्यालय का फेमस गर्ल्स कॉलेज है मिरांडा हाउस. देश विदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर यहां से पढ़ने वाली महिलाएं कार्यरत हैं. मिरांडा हाउस अपनी टॉप फैकल्टी के लिए भी फेमस है. यहां करीब 2500 से ज्यादा लड़कियों को आर्ट्स और साइंस में शिक्षा प्रदान करता है.

प्रमुख विषय- इकोनोमिक, इंग्लिश, मैथमेटिक्स, पोलिटिकल साइंस, फिलोस्पी, म्यूजिक, कॉमर्स

6- शहीद सुखदेव कॉलेज- प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव थापर के नाम पर 1987 में इस कॉलेज की स्थापना हुई. इसे एशिया के सबसे अच्छे बिजनेस स्कूलों में से एक माना जाता है. इस कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद बड़ी बिजनेस कंपनियों में प्लेसमेंट होता है.

प्रमुख विषय- बैचलर इन मैनेजमेंट स्टडीज, बीटेक

7- रामजस कॉलेज- महान शिक्षाविद राय केदारनाथ ने 1917 में इस कॉलेज की स्थापना की. रामजस कॉलेज दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज में से एक है. रामजस कॉलेज अपनी वर्ल्ड क्लास फैकल्टी के लिए भी फेमस है. कॉमर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ये अच्छा कॉलेज है.

प्रमुख विषय- अर्थशास्त्र, सांख्यांकि, पॉलिटिकल साइंस, कॉमर्स और हिस्ट्री

ये हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज, जानिए कौन से कोर्स के लिए हैं फेमस ?

8- इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज- 1924 में स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट ने इस कॉलेज की स्थापना की थी. आईपी दिल्ली का सबसे पुराना महिला कॉलेज है. मास मीडिया और मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री हासिल करने के लिए ये काफी फेमस कॉलेज है.

प्रमुख विषय- मास कम्युनिकेशन, मास मीडिया, कॉमर्स, इकोनोमिक्स, इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस

9- किरोड़ी मल कॉलेज- आर्ट और कॉमर्स के लिए ये फेमस कॉलेज है. किरोड़ी मल कॉलेज को स्पोर्ट्स, रंगमंच और कला के लिए खासतौर पर पहचान मिली है. साल 1954 में इस कॉलेज की स्थापना हुई थी. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने किरोड़ी मल कॉलेज से ही अपनी पढ़ाई की है.

प्रमुख विषय- इकोनोमिक्स, कॉमर्स, इंग्लिश, मैथ्स, पॉलिटिकल साइंस

10- दौलत राम कॉलेज- आर्ट, कॉमर्स और साइंस के लिए फेमस है ये कॉलेज. महान शिक्षाविद दौलत राम गुप्ता के नाम पर साल 1964 में इस कॉलेज की स्थापना की गई थी. विदेशी भाषाओं के कोर्स के लिए भी इस कॉलेज को जाना जाता है.

प्रमुख विषय- इकॉनोमिक्स, कॉमर्स, मनोविज्ञान, हिस्ट्री और मैथ्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget