एक्सप्लोरर

UK Board Exam Dates: 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाओं का शेड्यूल बदला, अब परीक्षाएं 22 से 25 जून तक

उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया है. अब ये परीक्षाएं 20 जून के बजाए 22 जून से 25 जून तक होगी.

Uttarakhand Board 10th 12th date sheet 2020: उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है. शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बोर्ड परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया. संशोधित परीक्षा शेड्यूल के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाएं 20 जून की बजाय 22 जून से शुरू होंगी. अब ये परीक्षाएं 22 जून से 25 जून के मध्य आयोजित की जाएगी. जबकि इसके पहले यह परीक्षा 20 से 23 जून के मध्य निर्धारित थी.

मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. इन परीक्षाओं को स्थगित करने के बाद दोनों कक्षाओं के विभिन्न विषयों के 13 पेपर बचे हुए थे. इन्हीं पेपरों की परीक्षा 22 से 25 जून के मध्य आयोजित की जानी हैं.

आपको बतादें कि शिक्षा विभाग ने 20 जून शनिवार से इन परीक्षाओं को करवाने का फैसला किया था. सूत्रों के अनुसार इसी बीच राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण उत्तराखंड सरकार ने देहरादून में शनिवार और रविवार को पूर्णबंद करने का फैसला लिया है. ऐसे में 20 जून को परीक्षा करवाना मुमकिन नहीं हो पाता.

मालूम हो कि शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए आदेश जारी किया था. साथ ही आदेश जारी कर परीक्षा केंद्रों में शिक्षकों, स्टाफ और छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया है. केंद्रों में थर्मल स्क्रीनिंग और सेनिटाइजर का बंदोबस्त व शारीरिक दूरी के मानक का पालन कराया जाएगा.

हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे और इंटर के परीक्षार्थियों को दोपहर एक बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा. इसके बाद पहुँचने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

विदित हो कि इसके पहले उत्तराखंड बोर्ड द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा की डेटशीट के मुताबिक दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च 2020 से शुरू जबकि बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च 2020 शुरू हुई थी. कक्षा 10वीं और 12 वीं का पहला पेपर हिंदी विषय का है. उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 25 मार्च 2020 को खत्म होनी थी. परन्तु कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget