एक्सप्लोरर

यूपी में मिशन रोजगार से किन लोगों को मिलेगी नौकरी? जान लीजिए क्या है पूरा प्लान

उत्तर प्रदेश का मिशन रोजगार युवाओं के लिए नए अवसर ला रहा है. कौशल विकास, भाषा प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय नौकरियों के जरिए सरकार 36 लाख से अधिक युवाओं को सुनहरे भविष्य की राह दिखा रही है.

उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है. इस मिशन के तहत विभिन्न विभागों के सहयोग से युवाओं को कौशल विकास, भाषा प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे. इसका मुख्य लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना और उन्हें एक बेहतर भविष्य देना है.

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का गठन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके. इसके लिए श्रम एवं सेवायोजन विभाग जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा है. इस मिशन के लिए विभिन्न विभागों से नामित अधिकारियों के अलावा प्रमुख सचिव और जिलाधिकारियों को भी समिति में शामिल किया जाएगा. सेवायोजन विभाग को इस मिशन का नोडल विभाग बनाया जाएगा.

पिछले साल इजरायल रोजगार के लिए भेजे गए थे युवा 

पिछले साल इजरायल में युद्ध के कारण क्षतिग्रस्त इमारतों के निर्माण के लिए 5,600 युवाओं को इजरायल भेजा गया था. इसके बाद श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने अन्य देशों में भी रोजगार की संभावनाओं की तलाश शुरू कर दी है. जर्मनी, जापान, क्रोएशिया, यूएई जैसे देशों में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों पर ध्यान दिया जा रहा है.

टीसीएस से युवाओं को विभिन्न भाषाएं सिखा रहे 

युवाओं को भाषाओं की जानकारी देने के लिए विभाग ने टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (टीसीएस) के साथ करार किया है. टीसीएस के माध्यम से रोजगार के लिए पंजीकरण कराने वाले युवाओं को तीन हजार से ज्यादा कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे. इसके साथ ही, युवाओं को ऑनलाइन अंग्रेजी और जिस देश में वे काम करने जा रहे हैं, वहां की भाषा की जानकारी भी दी जाएगी.

इन क्षेत्रों में मिलेगा रोजगार

श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने शासन को रोजगार मिशन के महत्व के बारे में भी बताया है. विभाग ने यह भी कहा है कि बदलते समय में विभिन्न क्षेत्रों में नए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं, इसलिए सभी विभागों को मिलकर काम करना जरूरी है.

उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों और उन देशों में जहां नर्सों की जरूरत है, वहां नर्सों के लिए रोजगार के अवसर खोजने के साथ-साथ सुरक्षा, तकनीकी, निर्माण, आईटी और अन्य क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा. वर्तमान में 36 लाख युवा रोजगार के लिए पंजीकृत हैं. श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि प्रस्ताव तैयार है और सरकार युवाओं को विभिन्न देशों में भेजने के लिए हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है.

उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों और उन देशों में जहां नर्सों की जरूरत है, वहां नर्सों के लिए रोजगार के अवसर खोजने के साथ-साथ सुरक्षा, तकनीकी, निर्माण, आईटी और अन्य क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा.

36 लाख से अधिक युवा रोजगार के लिए पंजीकृत

वर्तमान में 36 लाख युवा रोजगार के लिए पंजीकृत हैं. श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि प्रस्ताव तैयार है और सरकार युवाओं को विभिन्न देशों में भेजने के लिए हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है. इस मिशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के युवाओं को एक नई दिशा और अवसर मिलेंगे, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnMark पोर्टल की खामियों पर CBSE का अपडेट, IIT और साइबर एक्सपर्ट्स की टीम ने संभाला मोर्चा
OnMark पोर्टल की खामियों पर CBSE का अपडेट, IIT और साइबर एक्सपर्ट्स की टीम ने संभाला मोर्चा
Teaching Job Abroad : भारत से किया B.Ed तो विदेश में भी कर टीचिंग जॉब, जानें कितनी मिलती है सैलरी और कैसे करें अप्लाई?
भारत से किया B.Ed तो विदेश में भी कर टीचिंग जॉब, जानें कितनी मिलती है सैलरी और कैसे करें अप्लाई?
National Teachers Award 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 5 जुलाई तक करें आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 5 जुलाई तक करें आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Exam Controversy 2026: 30 दिन, 4 परीक्षाएं और कई सवाल... NEET, CBSE, SSC और CUET UG तक, किस एग्जाम में क्या हुआ?
30 दिन, 4 परीक्षाएं और कई सवाल... NEET, CBSE, SSC और CUET UG तक, किस एग्जाम में क्या हुआ?

वीडियोज

IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive
Kalyan Banerjee Attacked: Hooghly में भीड़ ने TMC सांसद को घेरा | Mamata | Abhishek | West Bengal
Ghaziabad Surya Case: DCP सिटी ने एनकाउंटर से ठीक पहले का बताया सच! | Asad | Khora News | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhishek Banerjee Attack: पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
TMC के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज से गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में चल रहे थे फरार
TMC के पूर्व विधायक खोकन दास प्रयागराज से गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में चल रहे थे फरार
2 दिन में 3 बार तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, PM Modi भी हुए कायल, 'मन की बात' में पूछा सफलता का राज
2 दिन में 3 बार तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड, PM Modi भी हुए कायल, 'मन की बात' में पूछा सफलता का राज
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
पत्नी शोभिता के लिए नागा चैतन्य ने लिखी दिल की बात, बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनसीन फोटोज
पत्नी शोभिता के लिए नागा चैतन्य ने लिखी दिल की बात, बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनसीन फोटोज
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
अब इंसान नहीं बल्कि रोबोट बनाएंगे आपकी कारें, BMW के इस फैसले के पीछे क्या है वजह?
अब इंसान नहीं बल्कि रोबोट बनाएंगे आपकी कारें, BMW के इस फैसले के पीछे क्या है वजह?
World No Tobacco Day: भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा तंबाकू, कौन सा राज्य इसमें नंबर वन?
भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा तंबाकू, कौन सा राज्य इसमें नंबर वन?
Embed widget