एक्सप्लोरर

UPSSSC Interview date: 1 सितंबर से होने वाले UPSSSC जूनियर असिस्टेंट का इंटरव्यू स्थगित, ये है नई तारीख

UPSSSC Junior Assistant Interview New date: UPSSSC ने 1 सितंबर से होने वाले जूनियर असिस्टेंट का इंटरव्यू स्थगित कर दिया है. अब यह इंटरव्यू 15 सितंबर से शुरू किया जाएगा.

UPSSSC Junior Assistant Interview New date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जूनियर (कनिष्ठ) सहायक (विशेष चयन) प्रतियोगिता परीक्षा 2017 के टाइपिंग की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अगले चरण यानी कि इंटरव्यू की परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है. यूपीएसएसएससी ने इंटरव्यू के शेड्यूल में यह बदलाव आयोग कार्यालय के कैम्पस में स्थान की सीमित उपलब्धता को देखते हुए किया है.

आयोग का मानना है कि इंटरव्यू के शेड्यूल में किए गए इस बदलाव से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंशिंग को और अधिक प्रभावशाली बनाने में मदद मिलेगी. इसी के तहत 04 दिनों तक चलने वाली इस इंटरव्यू की परीक्षा को अब 07 दिनों में कराया जाएगा.

आयोग ने इंटरव्यू की परीक्षा तारीखों में यह बदलाव आयोग की 28 अगस्त 2020 की एक बैठक में लिया गया है. बैठक में लिए गए फैसले के तहत ही आयोग ने 30 अगस्त 2020 को एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है. आयोग की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है. इंटरव्यू की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से रिशेड्यूल्ड कार्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं.

जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक 01 सितम्बर से लेकर 04 सितम्बर 2020 तक चलने वाली इंटरव्यू की यह परीक्षा अब 15 सितम्बर 2020 से लेकर 23 सितम्बर 2020 तक आयोजित की जाएगी. आयोग ने नोटिफिकेशन के जरिए अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया है कि अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलावा पत्र डाउनलोड करने के संबंध में अलग से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जूनियर (कनिष्ठ) सहायक (विशेष चयन) प्रतियोगिता के टाइपिंग में चयनित कुल 396 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाना है.

नोट- आयोग ने अपने जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह भी कहा है कि यदि कोई अभ्यर्थी कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत रिशेड्यूल्ड डेट पर इंटरव्यू के लिए नहीं उपस्थित हो पा रहा है तो वह अपना प्रार्थना पत्र साक्ष्य / कारण सहित आयोग के ई-मेल upsssc2014@gmail.com पर भेज सकता है और ऐसे अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 06-10-2020 को सुबह 10:00 से आयोजित किया जाएगा. जिसके लिए अभ्यर्थियों को अलग से कोई सूचना नहीं दी जाएगी.

ऑफिशियल नोटिस के लिए क्लिक करें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई
नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget