एक्सप्लोरर

UPSSSC Recruitment 2021: यूपीएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का पैटर्न & सेलेबस तय, होगी निगेटिव मार्किंग

UPSSSC Recruitment 2021 Exam Pattern: यूपीएसएसएससी ने ग्रुप सी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा के एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को तय कर दिया है. 100 प्रश्नों की इस परीक्षा में होगी निगेटिव मार्किंग.

UPSSSC Group C Recruitment 2021 Exam Pattern: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग {Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission- यूपीएसएसएससी} द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा {Preliminary Eligibility Test} का Syllabus तय हो गया है. कल यानी 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल की अध्यक्षता में एक मीटिंग आयोजित की गई है. इस मीटिंग में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम पर सहमति बन गई है. परीक्षा पाठ्यक्रम संबंधी आदेश जल्द जारी कर दिया जाएगा.

दो घंटे की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में होंगें 100 प्रश्न

प्रदेश के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है. इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो बहुविकल्पीय प्रकार के होंगें.

प्रीलिम्सअर्हता परीक्षा में सवाल का गलत जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था होगी. परीक्षार्थी यदि किस प्रश्न का गलत उत्तर देता है तो उसे ¼ मार्क्स का नुक्सान उठाना पडेगा.

 प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पाठ्यक्रम

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में पूंछे जाने वाले सवालों का लेवल 8वीं दर्जा का होगा. अर्थात इस परीक्षा में 8वीं कक्षा के लेवल का भारतीय इतिहास, भारतीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान, लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान के जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.

इसके अलावा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में आठवीं के लेवल की प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामायिकी, तर्क एवं तर्कशक्ति, गद्य विश्लेषण एवं विवेचन, सामान्य जागरूकता, ग्राफ का विवेचन एवं विश्लेषण संबंधी सवाल पूछे जाएंगे.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कहा कि प्रीलिम्स अर्हता परीक्षा के एग्जाम पैर्टन और पाठ्यक्रम की मंजूरी मिलने के बाद इसको ऑनलाइन किया जाएगा. इससे इस परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स को जानकारी मिल सकेगी.  आयोग के मुताबिक़ प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का रिजल्ट परसेंटाइल के आधार पर जारी किया जाएगा. इसके आधार पर भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget