एक्सप्लोरर

भूखी सोई, पढ़ाई के लिए मां ने गिरवी रखे गहने, फिर सब्जी वाले की बेटी ने क्रैक किया UPSC

UPSC Success Story: शोलापुर की स्वाति राठौड़ ने गरीबी से ऊपर उठकर यूपीएससी परीक्षा पास की. परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद उन्होंने सफलता पाई.

वैसे तो उनका घर शोलापुर में है, लेकिन उनके सपनों के शोले बचपन से ही भड़कने लगे थे. वक्त ने एक-दो नहीं, बल्कि पांच साल तक उनका इम्तिहान लिया. एक बार तो हालात इतने ज्यादा भी बिगड़े कि उनकी पढ़ाई के लिए मां को गहने गिरवी रखने पड़ गए. यह कहानी है महाराष्ट्र के शोलापुर में रहने वाली स्वाति राठौड़ की, जिन्होंने एक सब्जी वाले की बेटी होने के बावजूद कामयाबी की ऐसी दास्तां लिख दी कि आप भी बिना सैल्यूट किए नहीं रह पाएंगे.

स्वाति ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के बावजूद यूपीएससी क्लियर करने का सपना देखा. उन्होंने अपना पूरा ध्यान यूपीएससी की तैयारी पर लगाया. अपने माता-पिता को संघर्षों से बाहर निकालने के लिए, स्वाति ने सिविल सेवा में शामिल होने का फैसला किया. स्वाति के परिवार ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उनकी शिक्षा का समर्थन किया. शोलापुर के एक सरकारी स्कूल से 12वीं पास करने के बाद, उन्होंने भूगोल में स्नातक और परास्नातक की उपाधि प्राप्त की. कॉलेज के दिनों में ही, उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी.

5 साल का करना पड़ा इंतजार

स्वाति यूपीएससी की परीक्षा पास करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें पांच साल तक असफलता मिली. उनके परिवार में केवल उनके पिता कमाने वाले थे, इसलिए पढ़ाई के लिए पैसों की तंगी हो गई. एक मां को अपनी बेटी को अफसर बनाने का सपना इस गरीबी और लाचारी से कहीं बड़ा था. इसलिए उसने अपने गहने गिरवी रख बेटी की पढ़ाई नहीं रुकने दी. बेटी ने भी मां की इस आशा और विश्वास को पूरा करने के लिए लिए जी जान लगा दी.

पूरे परिवार की आंखें हो गई थी नम

लेकिन सपनों को पूरा करने का जुनून स्वाति के दिल से लेकर दिमाग में था. फिर वो दिन आया जब यूपीएससी 2023 के नतीजे आए. जब सभी ने मेरिट लिस्ट देखी तो परिवार की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा. लिस्ट में स्वाति का नाम था. उन्हें इस बार एग्जाम में 492वीं रैंक मिली थी. ये खबर सुनकर पूरे परिवार की आंखों में आंसू आ गए. स्वाति आज हर यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट के लिए मिसाल हैं. उनके कहानी बताती है कि सफलता किसी भी स्थिति की मोहताज नहीं है. अगर आप में काबिलियत है तो आप सफल जरूर होंगे.

यह भी पढ़ें- CBSE Compartment Exam 2024: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज, 15 जुलाई से होंगे एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET Answer Key 2026 : CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
IAS Tukaram Mundhe: कौन हैं IAS तुकाराम? 21 साल में 25 बार हुआ ट्रांसफर
कौन हैं IAS तुकाराम? 21 साल में 25 बार हुआ ट्रांसफर
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IGNOU 1 Year Master's Degree: 1 साल में MA की डिग्री देगा IGNOU, इन कोर्स में मिल रहा एडमिशन
1 साल में MA की डिग्री देगा IGNOU, इन कोर्स में मिल रहा एडमिशन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget