एक्सप्लोरर

कौन कहता है कि शादी के बाद नहीं होती UPSC की तैयारी? घर संभालते-संभालते IPS बन गई यह महिला

2014 में CRPF में अफसर बनने के बाद 2015 में तनु श्री की शादी हुई तो सबको लगा अब वो सेटेल हो गई. पर वह नहीं रुकी और एक साल तैयारी के बाद 2017 में आईपीएस अ​धिकारी बन गईं.

UPSC Success Story: कहते हैं एक बार जिसे सरकारी नौकरी का रंग चढ़ जाए, अच्छा पद और सुविधाएं मिल जाएं तो फिर दोबारा किसी और परीक्षा का मुंह नहीं देखता. लेकिन एक ऐसी आईपीएस अधिकारी है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत तो सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर शुरू की. शादी, घर और नौकरी की जिम्मेदारी संभालते हुए यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और आईपीएस अ​धिकारी बन गईं. हम बात कर रहे हैं IPS तनुश्री की जो वर्तमान में SP SIA कश्मीर के पद पर तैनात हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में...
 
 
UPSC Success Story: बिहार में पढ़ाई,​ दिल्ली में की तैयारी
24 अप्रैल 1987 को जन्मी 2017 बैच की AGMUTकैडर की आईपीएस अधिकारी तनुश्री ने अपनी शुरुआती शिक्षा बिहार के मोतिहारी के स्कूल से की. इसके बाद 12वीं की पढ़ाई बोकारो स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की. अच्छे अंकों से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद उनका एडमिशन मिरांडा हाउस कॉलेज में हो गया जहां हिस्ट्री ऑनर्स में बीए किया. इसके बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईंं.
 
UPSC Success Story: बड़ी बहन बनी प्रेरणा
तनुश्री की बड़ी बहन मनुश्री CRPF में कमांडेंट है. कहते हैं कि मनु श्री को देखकर ही तनु को वर्दी वाली नौकरी में आने की चाह जागी. चूंकि पिता भी CRPF से ही डीआईजी के पद से रिटायर हुए थे, इसलिए सीआरपीएफ पहली पसंद बन गया और किस्मत का इत्तेफाक यह हुआ कि उन्हें भी अपनी पहली वर्दी वाली नौकरी भी CRPF में ही मिली.
 
 
UPSC Success Story: आराम छोड़ चुनी मेहनत वाली नौकरी
बड़ी बहन मनु के नक्शे कदम पर चलते हुए तनुश्री ने प्रतियोगी परीक्षा पास कर अपने करियर की शुरुआत 2014 में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर की. इस दौरान उन्होंने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की भी प्रतियोगी परीक्षा को पास किया लेकिन ज्वाइन नहीं किया. उन्होंने इनकम टैक्स की ऐश ओ आराम वाली नौकरी छोड़कर CRPF के शारीरिक व मानसिक मेहनत वाली नौकरी को प्राथमिकता दी.
 
UPSC Success Story: शादी के बाद भी नहीं रुकी
असिस्टेंट कमांडेंट बनने के एक साल बाद तनुश्री की 2015 में शादी हो गई. सबको लगा वह अब सेटेल हो गई लेकिन कौन जानता था कि वह अब आईपीएस बनने का ठान चुकी हैं. परिवार और नौकरी के बीच तालमेल बैठाकर अपनी तैयारी शुरू की और 2016 में यूपीएससी का एग्जाम पासकर 2017 में वह आईपीएस अधिकारी बन गई.
 
UPSC Success Story: सोशल मीडिया पर है खासी एक्टिव
जम्मू कश्मीर जैसे अति संवेदनशील राज्य में बतौर आईपीएस अपनी सेवाएं दे रही तनुश्री शोपियां जैसे जिले में एसएसपी के तौर पर तैनात रह चुकी है. तनुश्री सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव है. इंस्टाग्राम पर उनके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है. वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स साझा किया करती हैं.
 
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दरोगा भर्ती पर क्यों मचा बवाल? सड़कों पर उतरे हजारों में उम्मीदवार
बिहार में दरोगा भर्ती पर क्यों मचा बवाल? सड़कों पर उतरे हजारों में उम्मीदवार
6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स
6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स
नीट पीजी में 0 पर्सेंटाइल पर मचा घमासान, क्या माइनस वाले भी होंगे क्वालीफाई?
नीट पीजी में 0 पर्सेंटाइल पर मचा घमासान, क्या माइनस वाले भी होंगे क्वालीफाई?
कभी भी शुरू हो सकता है JEE मेन 2027 रजिस्ट्रेशन, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट
कभी भी शुरू हो सकता है JEE मेन 2027 रजिस्ट्रेशन, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- 'हमें क्यों रोका, हम...'
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- हमें क्यों रोका?
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget