एक्सप्लोरर

IPS Success Story: हिम्मत और मेहनत के दम पर आखिरी प्रयास में अफसर बनी हिमाचल की बेटी, बिग बी ने भी की तारीफ

UPSC Success Story: आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा हिम्मत और मेहनत का बेहतरीन उदाहरण हैं. उन्हें यूपीएससी एग्जाम में पांचवे प्रयास में सफलता मिली.

IPS Mohita Sharma Success Story: आज हम आपको एक ऐसी महिला अफसर की कहानी बताने जा रहे हैं. जिन्होंने कई बार यूपीएससी एग्जाम में असफलता का सामना किया. लेकिन अपने आखिरी एटेम्पट में एग्जाम क्रैक करने के लिए उन्होंने जी-जान लगा दी और वह अधिकारी बन गईं. ये कहानी है हिमाचल प्रदेश की बेटी मोहिता शर्मा की.

मोहिता ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो बड़ी से बड़ी मुश्किलों को मात देकर सफलता हासिल की जा सकती है. यूपीएससी की परीक्षा में कई बार असफल होने के बावजूद मोहिता ने हार नहीं मानी और आखिरकार 262वीं रैंक लाकर आईपीएस अफसर बनीं.

यह भी पढ़ें- Special Forces: ये हैं भारत की स्पेशल फोर्सेज, जिनके नाम से थर-थर कांपते हैं दुश्मन, इनके बारे में क्या-क्या जानते हैं आप?

शुरुआत और शिक्षा

मोहिता शर्मा का जन्म हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हुआ था. लेकिन, बाद में वे अपने माता-पिता के साथ दिल्ली चली गईं. उनके पिता एक मारुति कंपनी में काम करते थे, जबकि उनकी मां गृहिणी थीं. मोहिता ने दिल्ली के द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, उन्होंने भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक की डिग्री प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- NSG Commando: ​कैसे बनते हैं NSG कमांडो? कितनी मिलती है सैलरी, क्या कोई भी कर सकता है ज्वाइन

UPSC परीक्षा की तैयारी

ग्रेजुएशन के बाद मोहिता ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की. पहले और दूसरे प्रयास में असफलता के बावजूद मोहिता ने हार मानने का नाम नहीं लिया. तीसरे और चौथे प्रयास में भी उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन वे अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहीं. अंततः, पांचवे प्रयास में मोहिता ने यूपीएससी की परीक्षा पास की और 262वीं रैंक हासिल की, जिससे वे आईपीएस अफसर बन गईं. मोहिता की यह सफलता उनके अडिग जज्बे और संघर्ष का परिणाम है. वे लड़कियों के लिए एक प्रेरणा की मिसाल बन गई हैं. उनकी मेहनत और निष्ठा ने उन्हें समाज में अलग पहचान दिलाई है.

केबीसी में जीत

आईपीएस अफसर बनने के बाद मोहिता ने टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी भाग लिया और 1 करोड़ रुपये की धनराशि जीतने में सफल रहीं. उनके ज्ञान और प्रतिभा को देखकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनकी तारीफ की. मोहिता शर्मा की यह कहानी यह दर्शाती है कि सच्ची मेहनत और विश्वास से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है. उनकी सफलता हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है.

यह भी पढ़ें- लटक सकता है कनाडा में पढ़ाई का सपना, इस साल स्टडी वीजा अप्रूवल में कमी आने का अंदेशा, ये कहती है रिपोर्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
गुजरात में छात्रों के लिए राहत, विदेश में पढ़ाई के लिए बढ़ी लोन की इनकम लिमिट
गुजरात में छात्रों के लिए राहत, विदेश में पढ़ाई के लिए बढ़ी लोन की इनकम लिमिट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget