एक्सप्लोरर

UPSC Success Story: दुनिया के ताने सुनकर भी मां बढ़ाती रही हौसला, बेटे ने UPSC क्रैक करके दे दिया जवाब

पूर्णिया के हरभंगा गांव के रहने वाले नवनीत आनंद ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था. आर्थिक तंगी के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और UPSC परीक्षा पास की.

अगर दिल में जुनून है तो रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं, लेकिन उनका साथ तो आंखों की रोशनी ने बचपन में ही छोड़ दिया था. उस पर आर्थिक तंगी ने ऐसी चोट पहुंचाई, जिससे शायद कोई ही संभल पाए. यह कहानी है नवनीत आनंद की, जिनका हौसला किसी भी चुनौती के सामने नहीं टूटा. आलम यह रहा है कि उन्होंने न सिर्फ मुसीबतों का दरिया पार किया, बल्कि महज 23 साल की उम्र में UPSC की परीक्षा पास करके दुनिया के लिए मिसाल बन गए.

यूपीएससी करने वाले नवनीत आनंद बिहार के पूर्णिया जनपद के रहने वाले हैं. वह पूर्णिया के गांव हरभंगा के निवासी हैं. नवनीत की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ राजस्थान से हुई है. नवनीत आनंद नेशनल डिफेंस एकेडमी में जाना चाहते थे. लेकिन मायोपिया के चलते उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका.

सड़क हादसे में पिता की मौत

नवनीत ने बचपन में अपने पिता को खो दिया था. उनके पिता की मौत एक सड़क हादसे में हो गई थी. जिसके बाद उनकी मां ने उनकी परवरिश की. उन्हें आर्थिक तंगी और लोगों की असंवेदनशील टिप्पणियों का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और सफलता हासिल की. नवनीत अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देते हैं वह कहते हैं कि उनकी मां को ताने सहने पड़े. इसके बाद अब जाकर उन्हें ये खुशी मिली है. मेरी सफलता जितनी मेरी है उतनी ही मेरी मां की भी है.

जारी रखी तैयारी

एनडीए में ना जा पाने की वजह से उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी जा रखी. नवनीत ने बेहद ही कम उम्र में अपनी मेहनत और लगन के चलते सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट की नौकरी पा ली. जब उनका चयन इस पद पर हुआ था उनकी उम्र महज 21 साल थी. इसके अलावा उन्होंने सीडीएस और यूजीसी नेट जेआरएफ एग्जाम भी क्रैक कर लिया था. उन्होंने इस दौरान यूपीएससी की तैयारी जारी रखी. शुरुआती दो प्रयास में उन्हें प्रारम्भिक परीक्षा में भी सफलता नहीं मिल पाई. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी.

एग्जाम में मिली 499वीं रैंक

वर्ष 2023 में अपने तीसरे अटेम्प्ट में नवनीत ने परीक्षा में कामयाबी पाई. इस परीक्षा में उन्होंने 499 वीं रैंक प्राप्त की थी. नवनीत ने यूपीएससी मेंस परीक्षा में कुल 952 नंबर प्राप्त किए थे. रिटेन एग्जाम में उन्हें 767 अंक और पर्सनालिटी टेस्ट में उन्हें 185 अंक मिले थे.  

यह भी पढ़ें- CJI DY Chandrachud Education: सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहां से किया था एलएलबी? स्कूलिंग और कॉलेज के बारे में जानें सब कुछ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Bullet Train Driver: बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
IIT Teacher Shortage:  शिक्षकों की कमी से जूझ रहे IIT संस्थान, 4300 पद खाली, सामने आई केंद्र की रिपोर्ट
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे IIT संस्थान, 4300 पद खाली, सामने आई केंद्र की रिपोर्ट

वीडियोज

E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget