एक्सप्लोरर

UPSC Success Story: गिरिशा चौधरी ने आखिरी अटेम्पट में रचा इतिहास, कई बार प्रीलिम्स में हुईं फेल…पैनिक अटैक भी आया, पढ़ें उनकी कहानी

हरियाणा की गिरीशा चौधरी ने चार बार फेल होने के बाद भी हार नहीं मानी और पांचवें प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 263वीं रैंक हासिल ​की.

कहते हैं कि अगर किसी लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत, धैर्य, आत्मविश्वास और सटीक रणनीति के साथ प्रयास करते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है. इस बात को सच साबित कर दिखाया है, हरियाणा के करनाल की बेटी गिरीशा चौधरी ने. उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में एक दो नहीं बल्कि चार बार फेल होने के बाद भी हार नहीं मानी. अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करना नहीं छोड़ा और न ही बदला अपना फैसला. इसका नतीजा ये हुआ कि अंत में सफलता उनके हाथ लगी. गिरीशा चौधरी ने साल 2023 में यूपीएससी की परीक्षा में 263वीं रैंक हासिल की. आइए जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी…
 
पाकिस्तान से आया था गिरीशा का परिवार
 
1947 में भारत-पाक विभाजन के दौरान गिरीशा के दादा पाकिस्तान से भारत आए थे. मजदूरी करने से लेकर रिक्शा चलाने और आइसक्रीम बेचने जैसे रोजगारों से उन्होंने परिवार का पेट पाला. वे बतौर पटवारी रिटायर हुए. गिरीशा के पापा पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर थे और उनकी मां भी बैंक में नौकरी करती थीं.
 
 
पत्रकार बनना चाहती थीं गिरीशा
 
गिरीशा की शुरुआती पढ़ाई करनाल में ही हुई. 12वीं करते हुए गिरीशा को एक अनाथ आश्रम में जाने का मौका मिला. आश्रम में बेसहारा और असहाय बच्चों को देखकर गिरीशा ने पत्रकार बनने का सपना देखा, ताकि वह उनकी आवाज बन सके. हालांकि इस फैसले में किसी ने उनका साथ नहीं दिया. उन्होंने सामान्य कॉलेज से कंप्यूटर साइंस बीटेक में दाखिला ले लिया.
 
ऐसे शुरू हुआ यूपीएससी का सफर
 
कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद गिरीशा को ईवाई कंपनी में जॉब मिली. मोटी पगार और अच्छे लाइफस्टाइल के बावजूद गिरीशा को जीवन में किसी चीज की कमी खटकने लगी. काफी सोचने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया. कई लोगों ने उनके इस फैसले को गलत बताया, लेकिन गिरीशा ने किसी की नहीं सुनी.
 
बार-बार मिली असफलताएं
 
गिरीशा ने 2018 में यूपीएससी का पहला अटेम्प्ट दिया, लेकिन उनका प्रीलिम्स का पेपर 20 नंबर से चूक गया. 2019 में गिरीशा ने फिर से पेपर दिया और इस बार वे महज 1.5 नंबर से फेल हो गईं. 2020 में जब अगला अटेम्प्ट देने की बारी आई, तो गिरीशा टेंशन में आ गईं. पेपर के एक रात पहले वे सो नहीं सकीं. गिरीशा को फेल होने का डर सताने लगा और उनका पेपर इस बार भी खराब हो गया.
 
 
पेपर से पहले आया था पैनिक अटैक
 
गिरीशा को पूरा भरोसा था कि प्रीलिम्स पास करने के बाद मेंस वे आसानी से निकाल लेंगी. ऐसे में गिरीशा एक बार फिर सब छोड़कर 2021 के प्रीलिम्स की तैयारी करने लगीं. पेपर से एक दिन पहले उनको पैनिक अटैक आ गया. पूरी रात बेसुध पड़े रहने के बाद सुबह गिरीशा ने अपने पिता को फोन किया और हिम्मत करके परीक्षा देने गईं, मगर इस बार भी नाकामयाबी ही हाथ लगी.
 
पांचवें प्रयास में पास किया प्रीलिम्स
 
2022 में गिरीशा का पांचवां प्रयास था, लेकिन इस बार उन्हें डर नहीं लग रहा था. गिरीशा को इस बार भी उम्मीद नहीं थी कि उनका एग्जाम क्लियर होगा, लेकिन इस बार उन्होंने प्रीलिम्स की परीक्षा पास कर ली. 2023 में गिरीशा ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और पहली बार में मेंस पास कर लिया. यूपीएससी में गिरीशा का आखिरी अटेम्प्ट था, लेकिन 2023 की परीक्षा में गिरीशा ने प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीनों स्टेज पास कर लीं. 263 रैंक के साथ गिरीशा यूपीएससी की लिस्ट में आ गईं.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
सूरत नगर निगम में 1924 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
सूरत नगर निगम में 1924 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget