एक्सप्लोरर

UPSC Preparation Tips: पहले अटेम्प्ट में क्लियर करना है UPSC? अपनाएं ये टिप्स मिलेगी सफलता

UPSC Clearing Tips: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा को पहली बार में क्रैक करना चाहते हैं तो कुछ टिप्स आपके काम आ सकती हैं. इन्हें दिमाग में रखकर तैयारी करेंगे तो सफलता जल्दी मिलने की संभावना है.

Clear UPSC CSE in 1st Attempt: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की सिविल सर्विस परीक्षा को देश ही नहीं दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. इसे क्लियर करना आसान नहीं होता. कैंडिडेट्स सालों की तैयारी के बाद परीक्षा देते हैं और कई बार उन्हें यह एग्जाम पास करने में सालों का समय लग जाता है. तब भी वो लोग खुद को लकी मानते हैं अगर तीसरी-चौथी बार में भी एग्जाम निकल जाता है. वरना कई कैंडिडेट्स सालों तैयारी करते हैं और सेलेक्ट नहीं होते. हालांकि कुछ केसेस में इसका उलट भी उतना ही सही है. बहुत से ऐसे कैंडिडेट्स हुए हैं जिन्होंने पहले प्रयास में ये परीक्षा निकाली है. जानते हैं पहले अटेम्प्ट में ये एग्जाम निकालने के लिए किस तरह तैयारी करनी चाहिए.

जितना जल्दी शुरुआत, उतना ज्यादा फायदा

अगर आप अपने ​करियर के शुरुआती दिनों में ही ये तय कर लेते हैं कि आपको इस फील्ड में जाना है तो बहुत अच्छा है. आप दसवीं के बाद से ही तैयारी शुरू कर सकते हैं. यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए बेस मजबूत होना बहुत जरूरी है. इसके लिए एनसीईआरटी की किताबें क्लास 9 से 12 तक की ठीक से पढ़ें. जिस भी क्लास में आप हैं, वहां से लेकर ग्रेजुएशन तक हर विषय का ​अध्ययन बारीकी से करें, ऐसे की तैयारी के समय उन विषयों में बहुत समय न लगे.

पहले स्टेप में सिलेबस को ध्यान से पढ़ लें

इसमें कोई शक नहीं कि यूपीएससी का सिलेबस बहुत बड़ा है लेकिन इसे देखकर घबराएं नहीं और सबसे पहले इसे हिस्सों में डिवाइड कर लें. ये जान लें कि आप ये सब पहले ही पढ़ चुके हैं बस कुछ हिस्सा आपको फिर से पढ़ना है. सिलेबस को नोट डाउन करके उसे प्वॉइंट्स में बांट लें और ​मटेरियल इकट्ठा करें. किताबें कलेक्ट करते समय किसी विशेषज्ञ की सलाह लें और केवल जरूरी बुक्स ही इकट्ठा करें.

किताबें रखें सीमित

कई बार कैंडिडेट्स ये गलती करते हैं कि वे न जाने कितनी किताबों से पढ़ाई करने के चक्कर में किसी किताब को पूरा नहीं कर पाते. जो कैंडिडेट्स ये एग्जाम पास कर चुके हैं उनका मानना है कि किताबें सीमित रखें और उन्हें ही बार-बार रिवाइज करें. एक किताब को दस बार पढ़ना ज्यादा अच्छा है बजाय दस किताबों को एक या दो बार पढ़ना. जो पढ़ें पक्का करें और जमकर रिवीजन करें.

नियम से रिवीजन करें

इस परीक्षा में रिवीजन का और मॉक टेस्ट का बहुत महत्व है. जो पढ़ें उसे भूल न जाएं इसलिए बार-बार रिवीजन करें. हर हफ्ते, हर 15 दिन में हर महीने और हर तीन महीने के हिसाब से टारगेट बनाएं और पढ़ा हुआ दोहराते रहें. पढ़ाई की शुरुआत में ही ​स्ट्रेटजी बनाएं और सब कुछ प्लान के हिसाब से ही करें वरना कुछ न कुछ छूटेगा जरूर.

खुद को टेस्ट करें और मोटिवेटेड रखें

अपनी तैयारी को बीच-बीच में टेस्ट करते रहें और जिन एरिया में सबसे ज्यादा दिक्कत हो उन्हें ज्यादा समय देकर अच्छे से तैयार करें. अपने दोस्तों के साथ ग्रुप बनाएं जो इस एग्जाम के लिए प्रिपेयर कर रहे हों और अपनी तैयारी टेस्ट करते रहें. अखबार, रेडियो और हर वो माध्यम चुनें जो आपको ताजा जानकारियों से अवगत कराए. पढ़ाई के साथ ही अपनी मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज के साथ ही एंटरटेनमेंट के लिए भी वक्त निकालें. पढ़ाई का स्ट्रेस न लें केवल तैयारी पर फोकस करें. ऐसे लोगों के साथ रहें जो आपको मोटिवेटेड रखें.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में PGT के 4,000 से अधिक पद पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget