एक्सप्लोरर

​IPS Success Story: पहले ही प्रयास में आदर्श को मिली UPSC परीक्षा में सफलता, 149वीं रैंक पाकर बने IPS

​UPSC Success Story: आदर्श ने साल 2020 में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की थी. वह 149वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस अधिकारी बने थे.

UPSC IPS Success Story: हर साल लाखों युवा यूपीएससी की परीक्षा देते हैं, लेकिन इस परीक्षा में कई बार प्रयास करने वाले उम्मीदवार भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं. हम आपको एक ऐसे उम्मीदवार की कहानी बताएंगे जिन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा (UPSC) में सफलता प्राप्त की. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले आदर्श कांत शुक्ला (Adarsh Kant Shukla) एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं.

बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो बिना कोचिंग के यूपीएससी की तैयारी करते हैं. ऐसे ही प्रतिभागियों में से हैं आदर्श कांत शुक्ला जिन्होंने यूपीएससी (UPSC) की तैयारी के लिए कोई कोचिंग ज्वाइन नहीं की. आदर्श (IPS Adarsh) का कहना है कि सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Exam) को अन्य परीक्षा की तरह ही मानें और इसे अपने जीवन का एकमात्र उद्देश्य न बनाएं.

आदर्श कांत के पिता राधा कांत शुक्ला एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट हैं. जबकि, उनकी माता गीता शुक्ला एक गृहणी हैं.उनके पिता भी अधिकारी बनने की चाहत रखते थे.लेकिन घर के हालत की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाए. लेकिन उनके बेटे ने यह कर दिखाया. इसके लिए माता-पिता ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. आदर्श बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे रहे, साईं इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर की. स्कूली शिक्षा लेने के बाद उन्होंने नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ से बीएससी की डिग्री हासिल की है. ग्रेजुएशन के दौरान अच्छा प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया.वह आईपीएस  बनना चाहते थे. ऐसे में ग्रेजुएशन पूरा होते ही उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. आदर्श ने साल 2020 में सिविल सेवा परीक्षा के पहले प्रयास में ही सफलता पाई थी.

कम उम्र में बने आईपीएस
आदर्श के पिता करीब 20 वर्ष पहले गांव से बाराबंकी आए थे. शुरू में वह एक किराए के मकान में रहे. बाद में उन्होंने खुद का मकान बना लिया था. खास बात यह है कि आदर्श ने कभी कोई कोचिंग भी ज्वाइन नहीं की और 21 साल की उम्र में ही आईपीएस बनने का सपना पूरा कर लिया. आदर्श का कहना है कि सिविल सेवा परीक्षा को अन्य परीक्षा की तरह ही मानें और इसे अपने जीवन का एकमात्र उद्देश्य न बनाएं.

​​​IAS Success Story: पढ़ाई में एवरेज रहे हिमांशु ने पहले ही प्रयास में पास की UPSC परीक्षा, जानें सफलता की कहानी

​​MPPSC Recruitment 2022: बीमा चिकित्सा अधिकारी और सहायक सर्जन के 74 पद पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET आंसर-की को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब और कैसे डाउनलोड कर पाएंगे
UGC NET आंसर-की को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब और कैसे डाउनलोड कर पाएंगे
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू हुए इन कोर्स में एडमिशन, इस डेट तक कर लें अप्लाई, जानें प्रक्रिया
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू हुए इन कोर्स में एडमिशन, इस डेट तक कर लें अप्लाई, जानें प्रक्रिया
NEET UG Result 2026: इस तारीख को आ सकता है NEET UG 2026 का रिजल्ट, जानें कब से शुरू होगी काउंसलिंग
इस तारीख को आ सकता है NEET UG 2026 का रिजल्ट, जानें कब से शुरू होगी काउंसलिंग
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget