एक्सप्लोरर

​IAS Success Story: मंजिल से चंद कदम पहले कुशल को कई बार मिली असफलता, हार न मानते हुए जबलपुर के लाल ने UPSC में हासिल की 40वीं रैंक

​UPSC Success Story: यूपीएससी परीक्षा क्लियर करने वाले कुशल अभी अपने परिवार के साथ जबलपुर में समय व्यतीत कर रहे है. उनकी ट्रेनिंग अगस्त में शुरू हो जाएगी.

UPSC IAS Success Story: कहते है कि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की परीक्षा का चक्रव्यूह वही भेद सकता है, जिसकी अकादमिक तैयारी के साथ हिम्मत और हौसला भी बुलंद हो. 2021 की यूपीएससी की परीक्षा में 40 वीं रैंक हासिल करने वाले कुशल जैन की सफलता की कहानी भी एक सपना देखने और उसे पूरा करने के जुनून में कितनी कुशलता लगती है,उसका भरा-पूरा दस्तावेज है.

इंजीनियरिंग से यूपीएससी का सफर
आइये जानते है कि कुशल का इंजीनियरिंग से यूपीएससी क्रैक करने का सफर कैसा रहा. सरकारी विभाग में इंजीनियर जय कुमार जैन और सरकारी स्कूल की शिक्षिका रश्मि जैन के 29 साल के बेटे कुशल जैन ने यूपीएससी में 40 वीं रैंक हासिल कर संस्कारधानी जबलपुर को गौरवान्वित किया है. तीन बार इंटरव्यू में असफल होने के बावजूद कुशल हौसला नहीं हारे और कुशलता से अपने मिशन में डटे रहे. माइक्रोसाफ्ट जैसी प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर कुशल जैन ने 2018 में अपने सपने को पूरा करने के लिए पलभर में डेढ़ साल पुरानी नौकरी छोड़ी और यूपीएससी की तैयारी में जुट गए.बिना किसी कोचिंग के देश की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा की तैयारी करने वाले कुशल जैन को आखिरकार चौथे अटेम्प्ट में देश भर में 40वीं रैंक मिली.

स्कूली शिक्षा क्राइस्ट चर्च बॉयज से
कुशल की स्कूली शिक्षा जबलपुर के क्राइस्ट चर्च बॉयज से हुई है. बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित संस्थान से कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद दिल्ली में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में अच्छे पैकेज में नौकरी कर रहे थे, लेकिन करीब डेढ़ साल बाद ही सिविल सेवा में जाने का मन बना लिया.घर वालों से बात की और नौकरी छोड़कर तैयारी में जुट गए.

स्वतंत्रता दिवस परेड में डीएम को झंडा फहराता देख मिली प्रेरणा
एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कुशल बताते है कि बचपन में जब स्टेडियम में गणतंत्र दिवस या स्वाधीनता दिवस की परेड में डीएम को झंडा फहराते देखता था तो बड़ा रोमांच आता था. समय के साथ ये यादें धुंधली होती गई लेकिन नौकरी के दौरान लगा कि ढर्रे पर चलने वाली जिंदगी बहुत से बंदिशें लगा रही है. मां-बाप गवर्नमेंट सर्वेंट थे तो घर का माहौल भी कम्युनिटी सर्विस के प्रति बड़ा सकारात्मक रहा.ग्रास रुट पर जाकर काम करने की इच्छा ने ही यूपीएससी की तैयारी के लिए प्रेरित किया.

खुद से कहा-असफलता से बड़ी है सफलता
हालांकि कुशल ने यूपीएससी एग्जाम क्रैक करने के लिए कोई कोचिंग नहीं ली लेकिन वे कहते है कि जिस भी फील्ड में जाना हो,उसमें रुचि होना पहली शर्त है और फिर उसमें सफलता पाने के लिए तैयारी हाई लेवल की होनी चाहिए. वे कहते है कि,'मैं भी तीन बार इंटरव्यू लेवल तक जाकर असफल हुआ. इससे निराश भी होती थी लेकिन फिर खुद से ही सवाल करता था कि जो मैं हासिल करने जा रहा हूँ उसके मुकाबले ये असफलता कुछ नहीं है.'

चौथे अटेम्प्ट में मिला 40वां स्थान
कुशल जैन ने चौथे अटेम्प्ट में 40वीं रैंक के साथ यूपीएससी एग्जाम क्रेक किया और अब उन्हें देश की सर्वोच्च सेवा यानी आईएएस का कैडर मिलेगा. कुशल का एग्जाम क्लियर करने का मंत्र भी बिल्कुल क्लियर है. वे कहते है कि किसी भी युवा को यूपीएससी जैसे कठिन एग्जाम की तैयार एक निश्चित शेड्यूल के हिसाब से करनी चाहिए. आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से तैयारी की सुविधा है. सबसे पहले सफल उम्मीदवार को देखे-सुने कि उसने कैसे तैयारी की. फिर हर हफ्ते का टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें. मॉक टेस्ट दें और अपनी गलतियों से सीखें.

यूपीएससी के पिछले सालों के क्विसचन पेपर को जरूर देखना चाहिए. रिवीजन भी करते रहना चाहिए.कुशल कहते है कि सबसे बड़ी बात हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, क्योंकि अधिकांश टॉपर पहले अटेम्प्ट में सफल नहीं होते है. वे भी गलतियां सुधार कर आगे बढ़ते है.रहा सवाल इंटरव्यू के तो वो ऑब्जेक्टिव होता है और उसे हर कैंडिडेट अपने व्यक्तित्व के हिसाब से तैयार कर सकता है. कुशल फिलहाल जबलपुर में अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे है. अगस्त में उनकी ट्रेनिंग शुरू होगी.

यह भी पढ़ें-

​RBSE Result 2022: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 5वीं और 8वीं क्लास के नतीजे, इन स्टेप्स की मदद से चेक करें रिजल्ट

Physics Wallah: 'फिजिक्सवाला' बना देश का 101 वां यूनिकॉर्न, जानें क्या है यूनिकॉर्न

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल ड्रॉपआउट रेट में आई कमी, शिक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
स्कूल ड्रॉपआउट रेट में आई कमी, शिक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
क्या है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना, इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
क्या है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना, इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
पढ़ाई का दबाव नहीं बनेगा जानलेवा! छात्रों की मेंटल हेल्थ पर सरकार का फोकस
पढ़ाई का दबाव नहीं बनेगा जानलेवा! छात्रों की मेंटल हेल्थ पर सरकार का फोकस
दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, JEE NEET की तैयारी होगी पूर तरह फ्री
दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, JEE NEET की तैयारी होगी पूर तरह फ्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget