एक्सप्लोरर

​IAS Success Story: ग्रेजुएशन में फेल होने के बाद आईएएस अफसर बनने की ली प्रतिज्ञा, फिर जानें क्या हुआ

​UPSC Success Story: आईएएस अनुराग ने 2017 में 677 वीं रैंक हासिल की थी. लेकिन वह इससे खुश नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने अधिक मेहनत को और 2018 में 48 वीं रैंक हासिल की.

UPSC IAS Success Story: यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. जिसमें सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को काफी मेहनत करनी पड़ती है. आज हम आपको एक ऐसे आईएएस अधिकारी (IAS Officer) की कहानी बताने जा रहे हैं जो एक समय पर ग्रेजुएशन में कई सब्जेक्ट में फेल हुआ. लेकिन आईएएस अधिकारी ने हार नहीं मानी और यूपीएससी में 48 वीं रैंक लेकर सबको चौका दिया. हम बात कर रहे हैं आईएएस अधिकारी अनुराग कुमार (IAS Anurag Kumar) की. आईएएस अनुराग ने अपनी मेहनत के दम पर दो बार यूपीएससी की परीक्षा पास की है. वर्ष 2018 में वह 48 वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बने.

अनुराग मूल रूप से बिहार (Bihar) राज्य के कटिहार (Katihar) जिले के निवासी है. उन्होंने 8 वीं क्लास तक की पढ़ाई हिंदी माध्यम से की है. 8 वीं के बाद उनका दाखिला इंग्लिश मीडियम स्कूल में कराया गया. जहां उन्होंने काफी चुनौतियों का सामना किया. अनुराग कुमार ने 10 वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की और परीक्षा में 90 फीसदी अंक हासिल किए. लेकिन 12वीं क्लास में वह मैथ्स की प्री-बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए. लेकिन अनुराग ने हार नहीं मानी और जोश के साथ तैयारी करते हुए परीक्षा में 90% से अधिक अंक हासिल किए. कॉलेज की पढ़ाई के लिए अनुराग का दाखिला श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली में कराया गया. लेकिन ग्रेजुएशन (Graduation) की पढ़ाई के दौरान वह कई विषयों में फेल हुए. लेकिन आखिर उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला लिया.

दो बार पास की परीक्षा
अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते समय अनुराग ने यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने का फैसला लिया. उन्होंने पूरी लगन और मेहनत से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. अनुराग ने मन लगाकर पढ़ाई की, नोट्स बनाए और अपना शत-प्रतिशत दिया. उन्होंने 2017 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्वालीफाई किया और 677 रैंक हासिल की. लेकिन वह अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं थे, जिसके बाद अनुराग ने एक और प्रयास किया और 2018 की UPSC CSE परीक्षा में 48 वीं रैंक हासिल की.

​JEE Advanced 2022 Registration: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, जल्द से जल्द करें अप्लाई

​JSSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, लैब असिस्टेंट के बंपर पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका
IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
अब BSc वाले बनेंगे MTech इंजीनियर, AICTE ने दी नई मंजूरी
अब BSc वाले बनेंगे MTech इंजीनियर, AICTE ने दी नई मंजूरी

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget