एक्सप्लोरर

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा के इंटरव्यू स्थगित, Covid-19 के कारण टले

यूपीएससी ने कोविड-19 मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए सिविल सेवा परीक्षा 2020 के इंटरव्यू को टाल दिया है. आयोग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उम्मीदवार इंटरव्यू की नई तारीख के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण सिविल सेवा 2020 के लिए इंटरव्यू राउंड स्थगित कर दिया है. बता दें कि यूपीएससी  IAS साक्षात्कार 26 अप्रैल से 18 अप्रैल 2021 तक आयोजित किए जाने थे.  उम्मीदवारों को UPSC सिविल सेवा इंटरव्यू राउंड की नई तिथि के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

यूपीएससी ने आधिकारिक सूचना जारी की

यूपीएससी की आधिकारिक सूचना के अनुसार, "नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए एहतियात के तौर पर, संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के उम्मीदवारों के पर्सनालिटी टेस्ट (साक्षात्कार) को टाल दिया है. पर्सनालिटी टेस्ट (साक्षात्कार) की नई तारीखें तय समय में उम्मीदवारों को बता दी जाएंगी.”

गौरतलब है कि, लगभग 2000 उम्मीदवार यूपीएससी IAS साक्षात्कार 2020 में शामिल  होने के लिए योग्य हैं. UPSC सिविल सेवा भर्ती 2021 के माध्यम से 796 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे.

यूपीएससी सालाना तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है

बता दें कि यूपीएससी द्वारा सालाना तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है. इसके जरिये भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन होता है. बयान में कहा गया है कि इंटरव्यू और भर्ती परीक्षा की तारीख की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी जब उम्मीदवारों और सलाहकारों को देश के सभी हिस्सों से यात्रा करने की आवश्यकता होती है.

ये भी पढ़ें

ICSE Class 10 Exams Cancelled: कोविड महामारी के कारण ICSE ने कैंसिल की 10वीं बोर्ड की परीक्षा

IAS Success Story: यूपीएससी की परीक्षा पहले प्रयास में पास की, अच्छी रैंक नहीं मिली तो दूसरा प्रयास किया और प्रियांक बने आईएएस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget