एक्सप्लोरर

UPSC और NEET परीक्षाएं लॉकडाउन के बाद की जायेंगी आयोजित, पढ़ें विस्तार से

लॉकडाउन के खत्म होने बाद यूपीएससी और नीट की परीक्षाएं आयोजित की जायेंगीं. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दी जानकारी

UPSC and NEET Exam 2020 Latest Update: यूपीएससी और नीट की परीक्षाओं के बारे में मानव संसाधन विकास मंत्रालय और कार्मिक मंत्रालय ने लॉक डाउन खत्म होने के बाद आयोजित कराने का फैसला किया है. मंत्रालय ने कहा है कि इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, मेडिकल व प्रबंधन जैसे उच्च टेक्नीकल कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली नीट आदि जैसी प्रवेश परीक्षाएं फिलहाल नहीं ली जाएंगी. इन प्रवेश परीक्षाओं की तिथियाँ अभी निर्धारित नहीं की गई है. इन का निर्धारण लॉक डाउन के खत्म होने बाद किया जायेगा.

इसके अलावा लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा ली जाने वाली विभिन्न परीक्षाएं भी कोविड -19 के संक्रमण और लॉकडाउन के कारण अभी नहीं ली जा सकेंगी. इन परीक्षाओं के लिए तिथियों की घोषणाएँ लॉकडाउन समाप्त होने के उपरांत ही की जायेगी.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश भर में अनेक स्टूडेंट्स अपने भविष्य को तलाशने और तराशने के लिए नीट एवं अन्य प्रबंधन परीक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं. जब भी स्थिति सामान्य हो जाएगी तब यह परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी.

केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा है कि छात्रों को इस लॉकडाउन का लाभ अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों को असुरक्षित नहीं महसूस करना चाहिए. हमने सभी तकनीकी प्रवेश परीक्षाओं को पीछे कर दिया है. छात्रों की तैयारी के लिए ऑनलाइन पाठ्य सामग्री दी गई है. जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हो सकती है. स्टूडेंट्स अपनी परीक्षाओं की तैयारी केलिए इस अतिरिक्त समय का सदुपयोग करना चाहिए.   

यूपीएसी के माध्यम से होने वाली परीक्षाओं के बाबत कार्मिक मंत्रालय ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि सामजिक दूरी सहित मौजूदा लॉकडाउन के मद्दे नजर यह फैसला किया गया है. क्योंकि इन परीक्षाओं के लिए देश के विभिन्न भागों के परीक्षार्थियों को यात्राएं करनी पड़ती हैं. हालाँकि मंत्रालय ने अभी परीक्षाओं की तिथियों के बारें में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद इसकी घोषणा की जायेगी.

विदित हो कि कोरोना वायरस कोविड-19 की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है. जिसके कारण देश में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रकार की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 11 सितंबर को रहेगी स्कूलों की छुट्टी, क्या ऑनलाइन होगी पढ़ाई?
क्या 11 सितंबर को रहेगी स्कूलों की छुट्टी, क्या ऑनलाइन होगी पढ़ाई?
जम्मू-कश्मीर बना पूर्ण साक्षर, 98.43 प्रतिशत पहुंची लिटरेसी रेट
जम्मू-कश्मीर बना पूर्ण साक्षर, 98.43 प्रतिशत पहुंची लिटरेसी रेट
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 में जुड़ेंगे 12000 नए कर्मचारी
सिक्किम में JEE-NEET की फ्री कोचिंग, सिर्फ इन छात्रों को ही मिलेगा फायदा
सिक्किम में JEE-NEET की फ्री कोचिंग, सिर्फ इन छात्रों को ही मिलेगा फायदा

वीडियोज

SAHARANPUR MOSQUE ROW: 115 साल पुरानी मस्जिद के दावे से लेकर बुलडोजर एक्शन तक, समझिए पूरा विवाद!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री, कुएं के सैंपल लिए
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
फ्रीज में सिर, कटी हुई उंगली... गुवाहाटी फ्लैट में महिला की लाश और पति का सरेंडर
फ्रीज में सिर, कटी हुई उंगली... गुवाहाटी फ्लैट में महिला की लाश और पति का सरेंडर
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
सत्य निकेतन हादसा: रेखा सरकार का पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
सत्य निकेतन हादसा: पहला बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget