एक्सप्लोरर

UP Board Compartment Exam 2023: 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख घोषित, यहां देखें एग्जाम टाइमिंग

UP Board 10th 12th Compartment Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं. इस डेट पर इतने बजे से होगा एग्जाम.

UPMSP UP Board Compartment Exam Dates Out: उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं. वे कैंडिडटे्स जिनकी इस बार यूपी बोर्ड नतीजों में कंपार्टमेंट आयी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – upmsp.edu.in. शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की इम्प्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2023 के दिन किया जाएगा. वेबसाइट से परीक्षा संबंधी अन्य डिटेल भी चेक किए जा सकते हैं.

क्या होगी एग्जाम की टाइमिंग

नोटिस में दिया है कि यूपी बोर्ड दसवीं या हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई के दिन किया जाएगा. इस दिन एग्जाम सुबह 8 बजे से 11.15 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा.

वहीं क्लास 12वीं या इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन भी इसी तारीख यानी 15 जुलाई 2023 के दिन ही किया जाएगा. इसकी टाइमिंग होगी दोपहर में 2 बजे से लेकर शाम 6.15 बजे तक.

इस बात का रखें ध्यान

कैंडिडेट्स ये जान लें कि एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल फोन और गैजेट्स ले जाना सख्त मना है. एग्जाम हॉल पूरी तरह सीसीटीवी कैमरा से लैस होगा. इसलिए कोई भी ऐसी हरकत न करें कि आप परेशानी में आ जाएं. इसके साथ ही एग्जाम शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले केंद्र पहुंच जाएं. एग्जाम में केवल वे कैंडिडेट्स भाग ले सकेंगे जिन्होंने आवेदन किया होगा.

एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट

परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड कुछ ही दिन में रिलीज होंगे. रिलीज होने के बाद इन्हें ऊपर बतायी गई आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है.

यूपी बोर्ड दसवीं के नतीजे 25 अप्रैल के दिन जारी हुए थे. इस साल करीब 31.06 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया और 25,70,987 ने ही एग्जाम पास किया. इसी प्रकार बारहवीं में इस साल 25,71,002 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 19,41,717 ही एग्जाम पास कर पाए. 

यह भी पढ़ें: रेलवे में होने जा रही हजारों पद पर भर्तियां 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget