एक्सप्लोरर

Mulayam Singh Yadav Education: यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का निधन, जानिए कितने पढ़े-लिखे थे नेताजी

Mulayam Singh Yadav: यूपी के 3 बार के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव लगातार 55 साल तक राजनीति में सक्रिय रहे.

Mulayam Singh Yadav Education: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार को निधन हो गया. मुलायम सिंह यादव काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें इलाज के लिए गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में  1 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था.  मेदांता अस्पताल  में  10 अक्टूबर को सुबह उनका निधन हो गया. मुलायम सिंह के निधन के बाद उनके बेटे अखिलेश यादव, भाई शिवपाल यादव और बहू अपर्णा यादव दिल्ली पहुंच गए हैं. इससे पहले, करीब तीन महीने पहले उनकी पत्नी साधना गुप्ता (Sadhana Gupta) का भी निधन हो गया था. 

मुलायम 3 बार बने यूपी के सीएम

साल 1989 में मुलायम सिंह यादव पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे. इसके बाद 1992 में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी. 1993 में बीएसपी के साथ गठबंधन करके मुलायम दूसरी बार सूबे के सीएम बने थे. इसके बाद साल 2003 में मुलायम सिंह आखिरी बार यूपी के सीएम बने थे.

सैफई में हुआ था जन्म

22 नवंबर 1939 को मुलायम सिंह यादव का जन्म इटावा जिले के सैफई में हुआ था. मुलायम सिंह 55 साल से ज्यादा समय तक राजनीति में रहे. वह पहली बार 1967 में यूपी के जसवंत नगर से विधायक चुने गए थे. मुलायम आठ बार विधायक निर्वाचित हुए, तो सात बार लोकसभा सांसद चुने गए. 1996 में वह यूपीए सरकार में रक्षा मंत्री बने. 

मुलायम सिंह यादव की शिक्षा

मुलायम सिंह यादव ने इटावा के कर्मक्षेत्र पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बीए किया. इसके बाद उन्होंने राजनीति में आने से आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए किया. बाद में बीटी करने के बाद इन्टर कालेज में प्रवक्ता नियुक्त हुए थे. लेकिन राजनीति में आने के बाद सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें-

Mulayam Singh Yadav Death: लंबी बीमारी के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT बॉम्बे में काउंसलर के 30 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी
IIT बॉम्बे में काउंसलर के 30 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget