एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड की परीक्षा में बैठने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करने की अंतिम तारीख कल, जानिये कब होंगी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है.

UP Board Exams 2025:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार दसवीं व बारहवीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 21 जनवरी से 5 फरवरी 2025 के बीच में आयोजित होंगे. इसका शेड्यूल भी जारी हो चुका है। माना जा रहा है कि बोर्ड की लि​खित परीक्षाओं का शेड्यूल दिसंबर तक जारी कर सकता है. फिलहाल बोर्ड ने इन तारीखों का एलान तो नहीं किया है लेकिना संभावना जताई जा रही है कि लि​खित परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2025 के बीच हो सकती हैं. उधर, इन बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने की मियाद 25 सितंबर को खत्म हो रही है. आइये जानते हैं कि जरूरी तारीखों के बारे में
 
फीस डिटेल अपलोड करने की अंतिम तारीख
परिषद की ओर से जारी आ​धिकारिक नोटिस के अनुसार ट्रेजरी चालान के माध्यम से सौ रुपये की लेट फीस के साथ एग्जाम फीस जमा करने की अंतिम तारीख 20 सितंबर तय की गई थी. 25 सितंबर तक शैक्ष​णिक व फीस डिटेल को अपलोड किया जा सकता है. इस मियाद के बाद परिषद की वेबसाइट पर पंजीकरण संबंधी बच्चों व आवेदकों के लिए की जाने वाली प्रक्रिया पर ब्रेक लग जाएगा.
 
 
​शिक्षण संस्थान देख सकेंगे छात्रों की डिटेल
25 सितंबर को पंजीकरण के लिए छात्र की शैक्ष​णिक व फीस डिटेल डालने की अंतिम तारीख के बाद 26 से ​30 सितंबर तक ​शिक्षण संस्थानों के अ​धिकारी बच्चों की अपलोड की हुई डिटेल को देखकर सत्यापित कर सकते हैं. इसके बाद 1 से 5 अक्तूबर तक किसी तरह की गलती होने पर उसे दुरुस्त भी करा सकते हैं. हालांकि इस दौरान किसी भी तरह के नए पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया सकेगा. पूर्व के आवेदनों में संशोधन या किसी त्रुटि को दुरुस्त कराया जा सकेगा.
 
दस अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय भेजी जानी है सूची
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सचिव कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार शिक्षण संस्थानों के प्रमुख पंजीकृत छात्र-छात्राओं की फोटो युक्त सूची और उनसे संबंधित फीस डिपाजिट स्लिप की एक-एक प्रति को 10 अक्टूबर से पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करा देंगे. वहां से यह दस्तावेज परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजे जाएंगे.
 
 
दिसंबर में जारी हो सकता है परीक्षा का शेड्यूल
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं टाइम टेबल 2025 दिसंबर 2024 में जारी कर सकता है. छात्र यूपीएमएसपी परीक्षा तिथियों को बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in से पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे. वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार यूपी बोर्ड 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2025 तक प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि फरवरी 2025 में थ्योरी पेपर आयोजित होंगे.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget