एक्सप्लोरर

24 फरवरी को प्रयागराज में रद्द की गई यूपी बोर्ड परीक्षा, महाकुंभ के चलते प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

अधिकारियों के मुताबिक, महाकुंभ के कारण प्रयागराज में यूपी बोर्ड की परीक्षा रद्द की गई है. 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा बाद में कराई जाएगी. 

UP Board Exam 2025 Cancelled: यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी है. यह परीक्षा सिर्फ प्रयागराज में रद्द की गई है. अधिकारियों के मुताबिक, महाकुंभ के कारण प्रयागराज में यूपी बोर्ड की परीक्षा रद्द की गई है. 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा बाद में कराई जाएगी. 

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 24 तारीख को होने वाली परीक्षा 9 मार्च को होगी. उन्होंने बताया कि 26 को महाकुंभ में महाशिवरात्रि स्नान की भीड़ के मद्देनजर परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया है, जिससे छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

बाकी जिलों में शेड्यूल के अनुसार ही होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 24 फरवरी को सिर्फ प्रयागराज में होने वाली परीक्षा को रद्द किया गया है. बाकी जिलों में परीक्षा आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार ही होगी. बता दें, तीन दिन बाद यानी 24 फरवरी से ही यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हो रही है. माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं. हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी. 

54 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

बता दें, सोमवार से शुरू हो रही परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 54 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे. माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बताया गया है कि यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54,37,233 परीक्षार्थी भाग लेंगे. इसमें हाईस्कूल के 27,32,216 और इंटरमीडिएट के 27,05,017 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. 

यह भी पढ़ें: 10वीं क्लास के बोर्ड पेपर लीक के बाद हिंदी और साइंस परीक्षाएं हुई रद्द, जानिए कब होंगे दोबारा एग्जाम

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG 2026 : NEET PG 2026: एग्जाम टाइमिंग और पैटर्न दोनों बदले, जानें डिटेल
NEET PG 2026: एग्जाम टाइमिंग और पैटर्न दोनों बदले, जानें डिटेल
NEET Counselling: चॉइस लॉक करते समय इन बातों का रखें ध्यान, गंवा सकते हैं MBBS सीट
NEET Counselling: चॉइस लॉक करते समय इन बातों का रखें ध्यान, गंवा सकते हैं MBBS सीट
SSC Recruitment 2026: SSC और UPSC में हुआ बड़ा बदलाव, अब नहीं लटकेगी सरकारी नौकरी
SSC और UPSC में हुआ बड़ा बदलाव, अब नहीं लटकेगी सरकारी नौकरी
Shehzad Poonawalla Education: कितने पढ़े-लिखे हैं शहजाद पूनावाला, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं शहजाद पूनावाला, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget