एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2021: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए 55.74 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन

UP Board Exam 2021 Registration: शैक्षिक सत्र 202-21 के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए 55.74 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन.

UP Board Exam 2021 Registration: उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2021 के लिए कुल 55,74,071 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसका मतलब यह हुआ कि अगली साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 55,74,071 शामिल होंगे. यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तय की थी. इस तारीख तक हाईस्कूल के लिए 30,03,471 स्टूडेंट्स व इंटरमीडिएट के लिए 25,70,600 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने 10वीं – 12वीं परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तारीख तीसरी बार 13 अक्टूबर से बढ़ाकर 16 अक्टूबर किया था. इसके पहले परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई थी. 30 सितंबर तक कुल 55,35,137 छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म भरा गया था.

अंतिम तिथि बढ़ने से स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी  

इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ने से 38,934 स्टूडेंट्स ने 10वीं -12वीं के लिए और फॉर्म भरा है. यदि परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि न बढ़ी होती तो ये स्टूडेंट्स परीक्षा से वंचित रह जाते.

आपको बता दें कि कोरोना के कारण रजिस्ट्रेशन में कमी को देखते हुए जनप्रतिनिधियों एवं स्कूलों के प्रधानाचार्य ने शासन एवं बोर्ड को पत्र लिखकर अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था.

पिछले साल से कम रही संख्या

तीन बार अंतिम तारीख बढ़ने की बावजूद 10वीं और 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या पिछली साल की तुलना कम रही. इस साल पिछले साल से 33,047 स्टूडेंट्स की कमी रही.  2020 के लिए 5607118 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरा था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
DTU New Courses 2026: अब DTU के छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, नए कोर्स और इंटरनेशनल टाईअप लॉन्च
अब DTU के छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, नए कोर्स और इंटरनेशनल टाईअप लॉन्च
CBSE Class 9 New Books 2026: CBSE-NCERT का बड़ा कदम, 9वीं की मैथ्स-साइंस की नई किताबों के लिए टीचर्स की खास ट्रेनिंग शुरू
CBSE-NCERT का बड़ा कदम, 9वीं की मैथ्स-साइंस की नई किताबों के लिए टीचर्स की खास ट्रेनिंग शुरू
H-1B Visa Fee Hike : H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?
H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget