एक्सप्लोरर

UP Board Compartment: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट की परीक्षा तिथियां घोषित, यहां चेक करें परीक्षा शेड्यूल

UP Board कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षाएं 29 और 30 सितंबर को आयोजित की जायेंगी. इन परीक्षाओं के लिए पात्र स्टूडेंट्स की लिस्ट क्षेत्रीय कार्यालयों को भेज दी गई हैं.

UP Board Compartment / Improvement exam Date announced 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र स्टूडेंट्स की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है. ये परीक्षाएं 29 एवं 30 सितंबर 2020 को आयोजित की जानी है. इसके लिए पात्र स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी कर दी गई है. इसके साथ ही इसके बारे में सूचना क्षेत्रीय कार्यालयों को भेज दी गई है.

सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक़ कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट के लिए योग्य स्टूडेंट्स की प्रयोगात्मक परीक्षाएं {आंतरिक मूल्यांकन} 29 एवं 30 सितंबर 2020 को जबकि 12वीं {इंटरमीडिएट} कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए पात्र स्टूडेंट्स  की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 एवं 30 सितंबर को कराई जाएंगी.

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा 2020 में इतने स्टूडेंट्स होंगें शामिल  

इस साल यानी 2020 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इंटरमीडिएट कक्षा के लिए 35017 स्टूडेंट्स कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र  पाए गए हैं. इस साल पहली बार यूपी बोर्ड के कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स को सुविधा दी जा रही है. इस साल यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट के उन स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा प्रदान की है जो एक सब्जेक्ट में फेल हैं. इस बार कुल 35017 छात्र-छात्रायें एक विषय में फेल हैं और कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास हो सकते हैं.

यूपी बोर्ड 10वीं के गणित में सबसे ज्यादा हुए फेल

इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में सबसे खराब रिजल्ट गणित विषय का रहा, इसमें करीब 27 प्रतिशत स्टूडेंट्स फेल हुए हैं. वहीं प्रारंभिक गणित में कुल 96.55 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफलता मिली है. गणित के बाद संस्कृत विषय का परिणाम भी अच्छा नहीं रहा. इस विषय में केवल 62.50 फीसदी स्टूडेंट्स  ही पास हुए हैं. इसके बाद विज्ञान विषय में 19.60 फीसदी और अंग्रेजी विषय में 19.49 फीसदी स्टूडेंट्स असफल हुए हैं. इस लिए यूपी बोर्ड हाईस्कूल की कम्पार्टमेंट परीक्षा में काफी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होंगें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
Embed widget