एक्सप्लोरर

यूपी में ADO पंचायत भर्ती के नियम बदले, उम्र सीमा 40 साल; UPSSSC कराएगा परीक्षा

Up Education News: राज्यपाल की मंजूरी के साथ ही यूपी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा संशोधन नियमावली 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है.

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. पंचायती राज विभाग में सहायक विकास अधिकारी (ADO पंचायत) के पदों पर भर्ती का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है. 11 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस भर्ती प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की उम्मीद जगी है. सरकार ने न सिर्फ इस भर्ती का जिम्मा नई एजेंसी को सौंपा है, बल्कि अभ्यर्थियों की उम्र सीमा में भी बड़ा इजाफा करके लाखों युवाओं के चेहरे पर खुशी ला दी है.

30 नहीं अब 40 साल तक के युवा कर सकेंगे अप्लाई, बदले गए भर्ती के नियम

राज्यपाल की मंजूरी के साथ ही यूपी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा संशोधन नियमावली 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है. नए नियमों के तहत सीधी भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी गई है. इस बदलाव से उन छात्रों को सबसे बड़ा फायदा होगा जो लंबे समय से उम्र निकलने के डर से परेशान थे. इसके साथ ही अब भर्ती कराने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की जगह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को दे दी गई है. 

नियुक्ति अधिकारी से लेकर भर्ती वर्ष तक में हुए ये बड़े बदलाव

28 सितंबर को जारी गजट के मुताबिक, इस पद पर अब नियुक्ति देने वाले अधिकारी (Appointing Authority) पंचायती राज निदेशक होंगे. इससे पहले यह जिम्मेदारी संयुक्त निदेशक या उप निदेशक (प्रशासन) के पास हुआ करती थी. इसके अलावा, भर्ती वर्ष की गणना में भी बदलाव किया गया है. पहले जहाँ भर्ती वर्ष जुलाई से शुरू होने वाले 12 महीनों के आधार पर तय होता था, वहीं अब इसकी शुरुआत जनवरी महीने से मानी जाएगी. पद का नाम भी अब बदलकर 'सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)' कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ECIL में अप्रेंटिस पद के लिए आई वैकेंसी, 310 सीटों पर भर्ती

कुल पदों की संख्या घटी, 11 साल बाद खुलेगा भर्ती का रास्ता

नए संशोधनों के बाद एडीओ पंचायत के कुल पदों में थोड़ी कटौती देखने को मिली है. पहले जहां 943 स्थायी और 10 अस्थायी मिलाकर कुल 953 पद स्वीकृत थे, वहीं अब 790 स्थायी और 36 अस्थायी मिलाकर कुल 826 पद ही रह गए हैं. गौरतलब है कि लोक सेवा आयोग ने आखिरी बार साल 2015 में महज 198 पदों पर यह भर्ती निकाली थी, जिनकी जॉइनिंग 2018 में हुई थी. इतने सालों से नई भर्ती न होने के कारण कई जिलों में अफसरों की भारी कमी चल रही थी और मौजूदा कर्मचारियों पर काम का भारी दबाव था, लेकिन अब इस प्रक्रिया के शुरू होने से व्यवस्था भी सुधरेगी और युवाओं को नौकरी का मौका भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी का मौका, 6 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget