एक्सप्लोरर

UKPSC PA Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग वैयक्तिक सहायक प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, आज ही करें डाउनलोड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वैयक्तिक सहायक स्क्रीनिग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

UKPSC Personal Assistant Prelims Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वैयक्तिक सहायक (अधिष्ठान, मा0 उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय) प्रारम्भिक परीक्षा-2019 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में वैयक्तिक सहायक के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 2019 के लिए आवेदन किया था. अब वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से या नीचे दिए गये लिंक के द्वारा अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.  उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय वैयक्तिक सहायक प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहं क्लिक करें उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय वैयक्तिक सहायक स्क्रीनिंग टेस्ट फरवरी माह में आयोजित किया जाना है. परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड में उनके नाम के साथ अनुक्रमांक, परीक्षा तिथि और समय एवं परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण अंकित रहेगा. अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड के अनुसार अपने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के समय से 1 घंटा पूर्व पहुंचें. विदित हो कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर वैयक्तिक सहायक (अधिष्ठान, मा0 उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय) प्रारम्भिक परीक्षा-2019 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया था. ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रारंभिक तिथि 3 दिसंबर 2019 थी जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2019 थी.  काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन ऑनलाइन भेजे थे. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट फरवरी 2020 में प्रस्तावित था. रिक्तियों की कुल संख्या12 पद चयन प्रक्रिया:  मा0 उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में वैयक्तिक सहायक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट/ शार्टहैंड टेस्ट और मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर होना है. इसमें से अभी यह स्क्रीनिंग टेस्ट है. इस टेस्ट में जो अभ्यर्थी क्वालीफाई होगा उसे टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा. जो अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट में क्वालीफाई होगा उसे शार्टहैंड टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा. शार्टहैंड टेस्ट में क्वालीफाई करने वाले परीक्षार्थी को मुख्य परीक्षा (लिखित) में शामिल किया जाएगा. मुख्य परीक्षा और शार्टहैंड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार अभ्यर्थियों को इस पद पर नियुक्त किया जायेगा. आधिकारिक अधिसूचना  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडिकल कॉलेजों में HOD बदलने के नियम पर अभी फैसला नहीं, NMC ने दी सफाई
मेडिकल कॉलेजों में HOD बदलने के नियम पर अभी फैसला नहीं, NMC ने दी सफाई
स्टूडेंट्स के लिए जैकपॉट, कनाडा में मुफ्त पढ़ाई; हर महीने 1.5 लाख
स्टूडेंट्स के लिए जैकपॉट, कनाडा में मुफ्त पढ़ाई; हर महीने 1.5 लाख
Prime Minister Translator Career : प्रधानमंत्री का ट्रांसलेटर बनने के लिए कहां से और कौन-सी करनी होती है पढ़ाई? ये हैं बेस्ट कॉलेज ऑप्शन
प्रधानमंत्री का ट्रांसलेटर बनने के लिए कहां से और कौन-सी करनी होती है पढ़ाई? ये हैं बेस्ट कॉलेज ऑप्शन
Madrasa Education in India : शेख उल हिंद से फज्ले हक खैराबादी और एपीजे अब्दुल कलाम तक, मदरसे से पढ़ी हैं देश की ये हस्तियां
शेख उल हिंद से फज्ले हक खैराबादी और एपीजे अब्दुल कलाम तक, मदरसे से पढ़ी हैं देश की ये हस्तियां

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
Embed widget