एक्सप्लोरर

सिर्फ टिकट बुक करने से नहीं मिलेगा रूस का वीजा, बैंक बैलेंस और जवाब दोनों चाहिए पक्के!  

रूस का वीजा सिर्फ टिकट बुक कराने से नहीं मिलेगा, इसके लिए मजबूत बैंक बैलेंस और इंटरव्यू में सही जवाब देना जरूरी है. अधूरी तैयारी से वीजा रिजेक्ट होने का खतरा बढ़ जाता है.

अगर आप रूस घूमने का सपना देख रहे हैं, तो सिर्फ फ्लाइट की टिकट बुक करके खुश न हों. रूस का वीजा पाना इतना आसान नहीं है. इसके लिए आपको कुछ ज़रूरी कागज़ात, एक ठोस बैंक बैलेंस और इंटरव्यू में सही-सटीक जवाब देने की तैयारी भी करनी होगी. हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब लोगों को टिकट बुकिंग और होटल की रसीदें दिखाने के बावजूद वीजा नहीं मिल पाया. वजह साफ है अधूरी तैयारी और बैंक स्टेटमेंट में कम बैलेंस.

वीजा के लिए सिर्फ दस्तावेज नहीं, विश्वास भी चाहिए

रूस का टूरिस्ट वीजा पाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे वैध पासपोर्ट, फोटो, रिटर्न टिकट, होटल बुकिंग और यात्रा बीमा की जरूरत होती है. लेकिन इन सबके अलावा वीजा अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि आप वाकई सिर्फ घूमने जा रहे हैं और लौट आएंगे. इसके लिए आपको इंटरव्यू में पूछे गए सवालों का आत्मविश्वास से जवाब देना होता है.

बैंक बैलेंस पर भी होती है नजर

रूस में पढ़ाई (स्टूडेंट वीजा) के लिए वीजा आवेदन करते समय भारतीय छात्रों को अपने बैंक अकाउंट में कम से कम 5,00,000 से 7,00,000 रुपये तक की राशि दिखानी चाहिए. यह राशि इस बात का प्रमाण होती है कि छात्र रूस में शुरुआती कुछ महीनों तक अपनी पढ़ाई और रहने के खर्च उठा सकता है.

रूस के टूरिस्ट वीजा के लिए आपके पास बैंक में अच्छा-खासा बैलेंस होना जरूरी है. आमतौर पर यह माना जाता है कि आपके पास हर दिन के लिए करीब 100 डॉलर (लगभग 8,000 रुपये) होना चाहिए. यानी अगर आप 10 दिन के लिए जा रहे हैं, तो आपके खाते में कम से कम 80,000 रुपये होने चाहिए, वो भी लगातार कुछ महीनों से. अचानक जमा कराए गए पैसे संदेह का कारण बन सकते हैं.

इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं ये सवाल

  • आप रूस क्यों जाना चाहते हैं?
  • आपके पासपोर्ट पर और कौन-कौन से देश की मुहर है?
  • आपके साथ कौन यात्रा कर रहा है?
  • आपकी नौकरी या बिज़नेस क्या है?
  • आप वापस क्यों आएंगे?

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कब जारी होगी CSAS की पहली अलॉटमेंट लिस्ट? रैंकिंग से लेकर ट्रायल्स तक जानें हर बात

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • सभी दस्तावेज ओरिजिनल और अप-टू-डेट हों
  • होटल और फ्लाइट बुकिंग फर्जी न हों
  • बैंक स्टेटमेंट में ट्रांजेक्शन नियमित दिखें
  • इंटरव्यू में घबराएं नहीं, सच्चाई से जवाब दें

ये भी पढ़ें: Du Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन, टूटा 2023 का रिकॉर्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DTU में एडमिशन का मौका, BTech, BBA और MBA के लिए आवेदन जारी, जानें पूरी डिटेल
DTU में एडमिशन का मौका, BTech, BBA और MBA के लिए आवेदन जारी, जानें पूरी डिटेल
India First Bullet Train Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए निकली भर्ती! फटाफट करें अप्लाई
भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए निकली भर्ती! फटाफट करें अप्लाई
कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई
कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई
देश में 10 साल में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बाढ़, सरकारी संस्थानों की रफ्तार रही सुस्त
देश में 10 साल में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बाढ़, सरकारी संस्थानों की रफ्तार रही सुस्त

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget