एक्सप्लोरर

UGC NET 2024: शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां से तुरंत कर दें अप्लाई, नोट कर लें जरूरी तारीखें

UGC NET June 2024: एनटीए ने यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. कब तक अप्लाई कर सकते हैं, फीस कितनी देनी होगी, जानते हैं जरूरी डिटेल.

NTA UGC NET June 2024 Registration Begins: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोल दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए एनटीए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ugcnet.nta.ac.in. यहां से आवेदन भी किया जा सकता है, डिटेल भी पता किए जा सकते हैं और अपडेट्स पर भी नजर रखी जा सकती है.

नोट कर लें जरूरी तारीखें

एनटीए ने यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 20 अप्रैल के दिन शुरू किए हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 10 मई 2024 है. फॉर्म के साथ आपको तय शुल्क देना होगा. फीस जमा करने की लास्ट डेट 11 से 12 मई 2024 है. इसे केवल ऑनलाइन जमा किया जा सकता है.

करेक्शन विंडो 13 मई के दिन खुलेगी और 15 मई को बंद हो जाएगी. इस समय के बीच में ही आपको जो सुधार अपने आवेदनों में करने हों, वे कर लें.

इस डेट पर होगा एग्जाम

ऑफिशियल नोटिस में दी जानकारी के अनुसार यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन 16 जून 2024 के दिन किया जाएगा. ये परीक्षा जूनियर रिसर्च फैलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्य होने के लिए और पीएचडी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाएगी. कुल 83 विषयों के लिए एग्जाम आयोजित होगा.

इतना लगेगा शुल्क

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1150 रुपये फीस देन होगी. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और थर्ड जेंडर के लिए फीस 325 रुपये है. फीस का पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई से ही करें.

कोई समस्या हो तो यहां करें संपर्क

कोई समस्या हो तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं – 011 – 40759000/ 011 – 69227700. इसके अलावा आप इस पते पर मेल भी कर सकते हैं – ugcnet@nta.ac.in. समय-समय पर ऊपर बतायी वेबसाइट विजिट करते रहें.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: मां सफाई कर्मचारी और बेटे ने क्रैक किया UPSC एग्जाम, मोटिवेट करती है ये सफलता की कहानी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget