एक्सप्लोरर

Gate 2022 Registration : गेट परीक्षा के लिए आज है आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें आवेदन

GATE 2022: इंडियन इंस्टीट्यट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख है.

GATE 2022 Application: इंडियन इंस्टीट्यट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर आज गेट के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बंद कर देगा. जिन लोगों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in के माध्यम से बिना लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर थी, जिसे आगे बढ़ाकर 28 सितंबर कर दिया गया था. इसके बाद इसे 28 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया था. वहीं, लेट फीस के भुगतान के साथ 1 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन (GATE 2022 Registration) किया जा सकेगा. गौरतलब है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT खड़गपुर) 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को GATE 2022  परीक्षा आयोजित करेगा और परिणाम 17 मार्च को घोषित किए जाएंगे.

GATE 2022 के लिए कैसे करें आवेदन

  1. गेट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें.
  3. खुद को रजिस्टर्ड करें.
  4. सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें
  5. फोटोग्राफ और सभी रेलिवेंट डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए उस की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

GATE 2022 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
जो छात्र GATE 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें वर्तमान में किसी भी अंडर ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के थर्ड ईयर या उच्चतर वर्षों में अध्ययनरत होना चाहिए. जिन छात्रों ने पहले ही इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में सरकार द्वारा अप्रूव्ड कोई डिग्री कोर्स पूरा कर लिया है, वे भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

GATE 2022 का ये है एग्जाम पैटर्न
GATE 2022 परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और इसमें मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQ) बेस्ड प्रश्न और मल्टीपल सिलेक्ट प्रश्न (MSQ) या न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्न शामिल होंगे. पेपर कुल 100 मार्क्स का होगा.

यह भी पढ़ें:

IIT कानपुर ने काम करने वाले पेशेवरों के लिए 4 ई-मास्टर्स कार्यक्रम पेश किए, GATE स्कोर की जरूरत नहीं

CUH Recruitment 2021: सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली वैकेंसी, 19 अक्टूबर तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget