एक्सप्लोरर

पीएचडी करने में लगा समय, टीचिंग एक्सपीरियंस में नहीं गिना जा सकता, सुप्रीम कोर्ट ने किया साफ

Priya Varghese Case: यूजीसी ने प्रिया वर्गीज मामले में याचिका दायर की है. इस पर सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पीएचडी करने के दौरान निकला समय ‘टीचिंग एक्सपीरियंस’ में काउंट नहीं किया जा सकता.

Time spent on Phd Can’t be counted as experience: पीएचडी करने के दौरान जो भी समय लगता है उसे टीचिंग एक्सपीरियंस में काउंट नहीं किया जा सकता. ये फैसला सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया वर्गीज मामले में सुनाया है, जहां यूजीसी ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की थी. दरअसल प्रिया वर्गीज मामले में केरल हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था और पीएचडी के समय को अनुभव मानते हुए प्रिया वर्गीज को कन्नूर यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्ति की अनुमति दे दी थी. इसके खिलाफ यूजीसी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

क्या था मामला

प्रिया वर्गीज द्वारा पीएचडी में बिताए गए समय को केरल हाईकोर्ट ने टीचिंग एक्सपीरियंस मानते हुए उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी थी. हालांकि इस फैसले के खिलाफ यूजीसी ने याचिका दायर की और कहा कि नियमों में दी जानकारी को गलत तरह से समझा जा रहा है. खंडपीठ ने यूजीसी के 2018 के नियमों की व्याख्या करते हुए कहा कि ये समय अनुभव में नहीं गिना जा सकता. बता दें कि प्रिया वर्गीज, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के निजी सचिव के के रमेश की पत्नी हैं.

हाईकोर्ट को गलत बताया

जून 2023 में प्रिया वर्गीज की एक अपील में जस्टिस एके जयशंकरन नांबियार और जस्टिर मोहम्मद नियास सीपी की बैंच ने एकल पीठ के आदेश को रद्द कर दिया था. साथ ही उन्होंने प्रिया वर्गीज द्वारा पीचएडी पूरा करने में लगे समय को शिक्षण कार्य से अलग हटकर न देखने की बात भी कही थी. इसी आधार पर उन्हें यूनिवर्सिटी में नियुक्ति का पात्र माना गया था.

सुनवाई के दौरान जस्टिस जेके माहेश्वरी ने मौखिर तौर पर कहा कि हम इसे साफ करते हैं कि इस मामले में हाईकोर्ट कुछ हद तक गलत है.

इस मामले में माना जाएगा टीचिंग एक्सपीरियंस

खंडपीठ ने यूजीसी नियमों की व्याख्ता करते हुए प्रिया वर्गीज को नियुक्ति के लिए उपयुक्त नहीं पाया. साथ ही ये भी कहा कि अगर कैंडिडेट पीएचडी के साथ-साथ बिना छुट्टी लिए शिक्षण कार्य करता है तो उसे टीचिंग एक्सपीरियंस में गिना जाएगा. यूजीसी ने भी कहा कि उनके नियमों की गलत व्याख्या की गई है. टीचिंग एक्सपीरियंस वही गिना जाता है तो वास्तविक हो नाकि वो जो अर्थ या अनुमान लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: RBI ग्रेड बी एग्जाम की पहली मेरिट लिस्ट जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
NEET-UG 2027 में बड़ा बदलाव, अब 5-6 दिन तक होगी परीक्षा; 1 हजार केंद्रों पर कंप्यूटर से होगा एग्जाम
NEET-UG 2027 में बड़ा बदलाव, अब 5-6 दिन तक होगी परीक्षा; 1 हजार केंद्रों पर कंप्यूटर से होगा एग्जाम
Government Job vs Private Job : सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब के बीच बदलती सोच, युवा आखिर किसे दे रहे ज्यादा प्राथमिकता?
सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब के बीच बदलती सोच, युवा आखिर किसे दे रहे ज्यादा प्राथमिकता?

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget