एक्सप्लोरर

Times World University Ranking 2022: टॉप 400 में भारत के तीन यूनिवर्सिटीज हुई शामिल, जानें कौन सी हैं

Times World University Ranking 2022 जारी कर दी गई है. इस वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज रैंकिंग के टॉप 400 विश्वविद्यालयों में भारत के तीन यूनिवर्सिटीज को जगह मिली है.

Times World University Ranking 2022 जारी कर दी गई है. इस वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज रैंकिंग के टॉप 400 विश्वविद्यालयों में भारत के तीन यूनिवर्सिटीज को जगह मिली है. इस University रैंकिंग में ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान हासिल किया. जबकि दूसरा स्थान कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को मिला. हालांकि भारत को इस रैंकिंग से कोई ज्यादा खुशी नहीं मिली है, और भारत के 71 यूनिवर्सिटी में से किसी भी यूनिवर्सिटी ने टॉप 300 की लिस्ट में जगह नहीं बनाई है.

इस लिस्ट में इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु(IISC) ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और इस लिस्ट में लगातार तीसरे साल 301-350 बैंड में अपनी रैंकिंग बनाई रखा. इस वर्ष की लिस्ट में 1662 यूनिवर्सिटी शामिल हैं. वहीं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ ने 351-400 बैंड में अपना स्थान बनाए रखा. वहीं ग्लोबल रैंकिंग में अपनी शुरूआत की ओर मैसूर की निजी विश्वविद्यालय जेएसएस एकडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिचर्च ने 351-400 बैंड में अपना स्थान बनाया.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर 401-500 के बैंड में अपना स्थान बनाया है.

यह 9 भारतीय विश्वविद्यालय ने टॉप 1000 में बनाई अपनी जगह

Times World University Ranking के टॉप 1000 में नौ यूनिवर्सिटीज ने क्वालिफाई किया. इस लिस्ट में अलगप्पा यूनिवर्सिटी ने शानदार परफार्म करते हुए दुनिया के 600 टॉप कॉलजों में अपना स्थान पहली बार बनाया, और 501-600 बैंड में अपना स्थान बनाया. इसके बाद  इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद (601-800) ने टॉप 800 में प्रवेश किया है. तीन विश्वविद्यालयों - कलासलिंगम एकेडमी ऑफ रिसर्च एंड एजुकेशन, वेलटेक विश्वविद्यालय और सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने पहली बार 801-1,000 बैंड में एंट्री की है.

 IIT दिल्ली, बॉम्बे, खड़गपुर जैसे संस्थान लिस्ट से बाहर

टाइम्स के इस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग लिस्ट में IIT दिल्ली, बॉम्बे, मद्रास, खड़गपुर जैसे संस्थानों ने अपनी जगह कायम नहीं कर सकी हैं. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने पिछले साल डेटा विसंगति और ट्रांसपेरेंसी की कमी का हवाला देते हुए ग्लोबल रैकिंग में भाग नहीं लेने का फैसला किया था. इस साल भी भारत के इस IITs ने इस लिस्ट में शामिल न होने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें:

Happy Teachers Day 2021: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जिनके नाम पर मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जानें उनसे जुड़ी 5 खास बातें

CM भूपेश बघेल के पिता पर दर्ज होगी FIR,ब्राह्मण समाज को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget