एक्सप्लोरर

पढ़ाई के तुरंत बाद नौकरी के लिए वर्क वीजा भी देते हैं ये टॉप देश, मिलती है इतनी बंपर सैलरी

ये देश पढ़ाई के बाद कुछ सालों तक वहां रहकर नौकरी करने की छूट देते हैं. इससे स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल एक्सपीरियंस मिलता है और वो अपने फील्ड में और बेहतर बनते हैं.

अगर आप विदेश में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो ऐसे देशों को चुनना समझदारी होगी जो पढ़ाई के बाद नौकरी करने का मौका भी दें. विदेश में काम करने का अनुभव आपके रिज्यूमे को मजबूत बनाता है. साथ ही इससे आपको ऐसे स्किल्स भी मिलते हैं जो आपको अच्छे करियर के लिए तैयार करते हैं. कई देश ऐसे हैं जो इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को पढ़ाई पूरी होने के बाद वर्क वीजा देकर वहीं काम करने का मौका देते हैं. इनमें यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सबसे पॉपुलर हैं. ये देश पढ़ाई के बाद कुछ सालों तक वहां रहकर नौकरी करने की छूट देते हैं. इससे स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल एक्सपीरियंस मिलता है और वो अपने फील्ड में और बेहतर बनते हैं.

यहां पढ़ाई करना न सिर्फ अच्छी डिग्री दिलाता है बल्कि नौकरी पाने का रास्ता भी खोलता है. इसलिए अगर आप विदेश पढ़ने का सपना देख रहे हैं तो ऐसे देश चुनें जो पढ़ाई के बाद भी आपको वहीं रुकने का मौका दें. इससे आप नॉलेज और करियर दोनों को नई ऊंचाई दे सकते हैं.

1. यूनाइटेड किंगडम

अगर आप यूके में पढ़ाई कर रहे हैं और आपकी डिग्री पूरी हो गई है तो आपके पास वहां रुककर काम करने का शानदार मौका है. यूके में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ग्रेजुएट रूट वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि आपने छात्र वीजा या टियर 4 वीजा के तहत अपनी ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या किसी योग्य कोर्स को पूरा किया हो. ग्रेजुएट रूट वीजा आपको 2 साल तक यूके में रुककर नौकरी करने या नौकरी ढूंढने की अनुमति देता है. यह आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. अगर आपने पीएचडी किया है तो आपको 3 साल तक यूके में रुकने की इजाज़त मिलती है. इससे आपको इंटरनेशनल वर्क एक्सपीरियंस मिलता है और आपके करियर के लिए नए दरवाजे खुलते हैं.

2. कनाडा

अगर आपने कनाडा में आठ महीने या उससे ज्यादा का मास्टर कोर्स पूरा किया है और बाकी जरूरी शर्तें भी पूरी कर ली हैं तो आप पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) के लिए आवेदन कर सकते हैं. ये वीजा आपको कनाडा में 3 साल तक रहने और काम करने की इजाजत देता है. अगर आपने कोई और कोर्स किया है तो PGWP की अवधि आपके कोर्स के बराबर होगी. मतलब अगर आपका कोर्स 9 महीने का था तो वर्क परमिट भी 9 महीने का ही मिलेगा.

वहीं अगर आपने 2 साल या उससे ज्यादा का कोर्स किया है तो आपको 3 साल तक वहां रहने और काम करने की अनुमति मिल सकती है. ये वर्क परमिट आपको कनाडा में इंटरनेशनल एक्सपीरियंस लेने का बेहतरीन मौका देता है. साथ ही आपके करियर को भी नई दिशा मिलती है.

यह भी पढ़ें: जर्नलिज्म की पढ़ाई के लिए चाहिए लोन? जानिए कितनी रकम मिल सकती है और कैसे चुकाएं आसान किस्तों में

3. ऑस्ट्रेलिया

अगर आपने ऑस्ट्रेलिया में किसी मांग वाले प्रोफेशन से जुड़ी एसोसिएट डिग्री, डिप्लोमा या ट्रेड क्वालिफिकेशन पूरी की है या किसी ऑस्ट्रेलियन संस्थान से डिग्री ली है तो आप टेम्पररी ग्रेजुएट वीजा (सबक्लास 485) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यह वीजा आपको ऑस्ट्रेलिया में कुछ समय के लिए रहने, पढ़ाई करने और काम करने की इजाजत देता है. अगर आपने वोकेशनल एजुकेशन पूरा किया है तो आप "वर्क आफ्टर वोकेशनल स्ट्रीम" के तहत 18 महीने तक ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रुक सकते हैं. वहीं अगर आपने हायर एजुकेशन की डिग्री ली है तो "वर्क आफ्टर हायर एजुकेशन स्ट्रीम" के जरिए आप 3 साल तक ऑस्ट्रेलिया में रुक सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की PS निधि तिवारी को कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget