एक्सप्लोरर

आदिवासी छात्रा ने JEE एग्जाम में पाई शानदार रैंक, IIT में पढ़ने की जगह बकरी चराने को मजबूर

तेलंगाना की एक छात्रा ने जेईई एग्जाम में शानदार रैंक पाई है. लेकिन वह परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते फीस भरने में सक्षम नहीं है.

हर साल लाखों उम्मीदवार आईआईटी में दाखिले के लिए तैयारी करते हैं. परीक्षा पास कर चंद ही उम्मीदवार दाखिला पा पाते हैं. लेकिन तेलंगाना की एक बेटी जेईई परीक्षा में अच्छी रैंक लाने के बावजूद भी अपने सपनों को पंख देने की बजाय बकरियां चारएगी. जिसके पीछे एक बड़ा कारण परिवार की आर्थिक हालत बताया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेलंगाना के सिरसिला गांव की रहने वाले मधुलता एक आदिवासी छात्रा है. अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाली मधुलता ने जेईई की परीक्षा दी थी. परीक्षा में उसने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 824वीं रैंक भी हासिल की. जिसके बाद उसे आईआईटी पटना में सीट भी मिल गई. लेकिन आर्थिक हालातों के चलते उनकी पढ़ाई में रुकावट आती नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार मधुलता के परिवार के पास इतने पैसे नहीं है कि वह उसकी फीस भर पाएं. साथ ही फीस भरने की डेट भी अब काफी नजदीक आ गई है.

फीस भरने में सक्षम नहीं है परिवार

मीडिया से बात करते हुए छात्रा के शिक्षक बुक्या लिंगम नायक ने बताया कि छात्रा आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार से ताल्लुक रखती है. जिस कारण वह फीस भरने सक्षम नहीं है. परिवार के पास बेटी को डिग्री कॉलेज में पढ़ाने लायक रुपये भी नहीं है, आईआईटी तो बहुत बड़ा है. यदि परिवार को मदद नहीं मिलती है तो मधुलता आईआईटी में नहीं पढ़ पाएगी. जेईई परीक्षा क्रैक करने के बाद भी वह आईआईटी से पढ़ाई नहीं कर सकेगी.

27 जुलाई तक का समय

मधुलता के पिता बीमार रहते हैं. ऐसे में मधुलता ने परिवार की आर्थिक मदद करने का फैसला लिया है. जिसके लिए वह बकरियां चराने का करने को तैयार है. रिपोर्ट्स के अनुसार छात्रा मधुलता के पास हॉस्टल फीस के साथ-साथ अन्य खर्चों के भुगतान के लिए 27 जुलाई तक का समय है. उसे तीन लाख रुपये जमा करने होंगे तभी आईआईटी में उसकी सीट पक्की होगी. मधुलता के माता-पिता अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए लोगों से सहायता मांग रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार की तरफ से मधुलता से संपर्क किया गया है.

यह भी पढ़ें- CJI DY Chandrachud Education: कितने पढ़े-लिखे हैं सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस चंद्रचूड़? जानें कहां से की स्कूलिंग और किस कॉलेज से ली डिग्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget