एक्सप्लोरर

मेहनत और लगन से तेलंगाना की ईको वॉरियर बनीं हरि चंदना, ऐसे जीता लोगों का दिल

हरि चंदना तमाम ऐसे काम कर चुकी हैं, जिनसे वह लोगों के दिलों पर राज करती हैं. जब वह ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में जोनल कमिश्नर थीं, तब उन्होंने कई फायदेमंद प्रोजेक्ट शुरू किए.

मेहनत, लगन और नई सोच अगर आपके अंदर है तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता है. साथ ही, इसकी मदद से समाज में बदलाव भी ला सकते हैं. कुछ ऐसा ही काम कर दिखाया है तेलंगाना की 2010 बैच की आईएएस हरि चंदना ने, जिनकी कहानी हर उस शख्स के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानता है. अपने जज्बे की वजह से हरि चंदना तेलंगाना के लिए मिसाल भी बन चुकी हैं.

ईको वॉरियर का खिताब

हरि चंदना अपने करियर में तमाम ऐसे काम कर चुकी हैं, जिनकी मदद से वह लोगों के दिलों पर राज करती हैं. दरअसल, जब वह ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) में जोनल कमिश्नर थीं, तब उन्होंने कई अनोखे और फायदेमंद प्रोजेक्ट शुरू किए. उन्होंने सबसे पहले प्लास्टिक कचरे से पावर टाइल्स बनाने की शुरुआत की, जिससे पर्यावरण को बचाने में मदद मिली. वहीं, महिलाओं की सहूलियत के लिए उन्होंने 'She Toilets' शुरू किए. इसके अलावा भारत का पहला पेट पार्क भी उनके ही दिमाग की उपज था. साथ ही, टेलीमेडिसिन सेवाओं के जरिए हेल्थ फैसिलिटीज को लोगों तक आसानी से पहुंचाया. हरि चंदना ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई प्रोजेक्ट शुरू किए, जिससे हजारों महिलाओं को रोजगार मिला. इसकी वजह से लोग उन्हें ईको वॉरियर के नाम से भी बुलाते हैं.

सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड मिले

कोविड-19 महामारी के दौरान हरि चंदना नारायणपेट जिले की कलेक्टर थीं. उस वक्त उन्होंने Aarunya महिला सहकारी संस्था की शुरुआत की, जिससे हजारों बुनकरों और कारीगरों को ई-कॉमर्स के बड़े प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया. इससे स्थानीय कारीगरों को बाजार मिला और उनकी कला को भी पहचान मिली. उस दौरान उन्होंने 4000 महिलाओं को मास्क बनाने का काम दिलवाया, जिससे एक साल में ₹50 लाख का मुनाफा हुआ. इस शानदार काम के लिए उन्हें ब्रिटिश काउंसिल के सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड से भी नवाजा गया.

अब मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

हरि चंदना इस वक्त हैदराबाद कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, जो उन्हें मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सौंपी. हरि चंदना का यह सफर हर किसी को संदेश देता है कि अगर इरादे नेक हों तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं. उनका मानना है कि सही मौके और मेहनत से सुशासन के साथ-साथ जनता की प्रगति भी संभव है. हरि चंदना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं, जो साबित करती हैं कि मेहनत और ईमानदारी से कुछ भी हासिल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: नोटबंदी लागू करने वाले RBI गवर्नर उर्जित पटेल बने IMF के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कितनी पढ़ाई-लिखाई के बाद मिला यह पद?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget