एक्सप्लोरर

Telangana SSC Syllabus 2021: तेलंगाना बोर्ड के 10वीं कक्षा के सिलेबस में नहीं होगा बदलाव, स्टूडेंट्स को पिछले साल की तरह देनें होंगे 6 पेपर

Telangana SSC Syllabus 2021: तेलंगाना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया है. पिछले साल जो सिलेबस निर्धारित किया गया था उसी को इस साल भी फॉलो किया जाएगा.

Telangana SSC Syllabus 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE), तेलंगाना ने कक्षा 10 या SSC के लिए पिछले साल के सिलेबस को ही लागू करने का फैसला किया है. जिन छात्रों ने इस साल 10वीं कक्षा में एडमिशन लिया है, वे एकेडमिक ईयर 2020-21 में एनोरल स्टूडेंट्स के लिए निर्धारित सिलेबस से ही पढ़ाई करेंगे.

बोर्ड परीक्षा 2022 में बैठने वाले तेलंगाना एसएससी (SSC) के छात्रों के पास इस बार केवल 6 पेपर होंगे और छात्रों को उर्दू को अपनी दूसरी भाषा के रूप में चुनने का विकल्प मिलेगा. उर्दू को शामिल करने के साथ, छात्रों के पास अब अपनी दूसरी भाषा के रूप में तेलुगु/हिंदी/उर्दू के बीच चयन करने का ऑप्शन भी हो सकता है.

पहले 11 प्रश्न पत्र हुआ करते थे

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने लगातार दूसरे वर्ष पब्लिक एग्जामिनेशन के लिए सिर्फ 6 प्रश्न पत्र रखने का फैसला लिया है. पहले 11 प्रश्न पत्र हुआ करते थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रश्न पत्रों की संख्या भी कम कर दी गई थी.

इस संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस में लिखा गया है कि, “स्कूल शिक्षा निदेशक, तेलंगाना, हैदराबाद द्वारा उद्धृत संदर्भ में और मामले की सावधानीपूर्वक जांच के बाद, सरकार ने स्कूल शिक्षा निदेशक, तेलंगाना, हैदराबाद को पिछले शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के सिलेबस को ही वर्तमान शैक्षणिक वर्ष यानी 2021-22 के लिए निर्धारित करने का सुझाव दिया है.”

एग्जाम टाइमिंग भी बढ़ाई गई है

इसके साथ ही सब्जेक्ट्स को अलॉट किए गए मार्क्स में भी कोई कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि परीक्षा 600 अंकों (प्रत्येक विषय के लिए 100 अंक) के लिए आयोजित की जाएगी. बोर्ड परीक्षा के लिए 480 अंक और इंटरनल एग्जाम के लिए 120 अंक निर्धारित है. राज्य ने पेपरों की संख्या कम करने के अलावा परीक्षा की अवधि भी बढ़ा दी है. परीक्षार्थियों को इस वर्ष 2 घंटे 45 मिनट की जगह 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा. 

ये भी पढ़ें

DU Admission 2021: सेकेंड कट-ऑफ के पहले दिन 29086 छात्रों ने किया आवेदन, 2593 को मिली मंजूरी

JKPSC Civil Service Exam 2021: JKPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget