एक्सप्लोरर

DU Admission 2021: सेकेंड कट-ऑफ के पहले दिन 29086 छात्रों ने किया आवेदन, 2593 को मिली मंजूरी

DU UG Admission 2021: डीयू के कॉलेज सेकेंड लिस्ट के तहत 14 अक्टूबर (शाम 5 बजे) तक छात्रों को दाखिले की मंजूरी देंगे. छात्र 15 अक्टूबर (शाम 5 बजे) तक प्रवेश शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.

DU UG Admission 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) को दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत एडमिशन के लिए लगभग 29086 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 2103 छात्रों ने शुल्क का भुगतान करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी की है. कॉलेजों में प्रिंसिपल्स द्वारा 2593 आवेदनों को मंजूरी दी गई है. डीयू (DU) ने 9 अक्टूबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in  पर सभी कोर्सेज और कॉलेजों के लिए सेकंड कट-ऑफ 2021 जारी की थी और विश्वविद्यालय द्वारा ऑफर किए गए विभिन्न प्रोग्राम्स में एडमिशन प्रक्रिया भी 11 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है.

सेकेंड लिस्ट के तहत 14 अक्टूबर तक होगा एडमिशन
छात्रों के लिए विड्रॉल विंडो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. डीयू के कॉलेज सेकेंड लिस्ट के तहत 14 अक्टूबर (शाम 5 बजे) तक छात्रों को दाखिले की मंजूरी देंगे. छात्र 15 अक्टूबर (शाम 5 बजे) तक प्रवेश शुल्क का भुगतान कर सकते हैं. बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल की तरह इस साल भी एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है. जिन छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट के तहत प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे अब उस कॉलेज से अपना प्रवेश वापस ले सकते हैं जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है.

डीयू एडमिशन 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

  • कॉलेज और प्रोग्राम का चयन करें.
  • डैशबोर्ड से प्रोग्राम + कॉलेज कॉम्बिनेशन के लिए आवेदन करें.
  • डॉक्यूमेंट्स सबमिट करें.
  • कॉलेज जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स को ऑनलाइन वेरीफाई करेंगे.
  • एडमिशन कंफर्मेशन के लिए शुल्क का भुगतान करें

डीयू एडमिशन 2021 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • कक्षा 10 सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12 सर्टिफिकेट
  • कम्पीटेंट इश्यू ऑफिसर द्वारा जारी रेलिवेंट रिजर्वेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो).
  • खेल / ईसीए कोटा के तहत एडमिशन के लिए अपेक्षित सर्टिफिकेट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी (यदि लागू हो).
  • फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट या स्कूल पहचान पत्र).

UG सेकेंड राउंड एडमिशन प्रक्रिया 14 अक्टूबर को होगी खत्म

डीयू की दूसरी कट ऑफ लिस्ट के तहत दाखिले की प्रक्रिया 14 अक्टूबर को खत्म होगी. गौरतलब है कि डीयू एकेडमिक ईयर 2021-22 के लिए लगभग 70,00 सीटों पर एडमिशन आयोजित कर रहा है. डीयू पहली कट-ऑफ सूची के माध्यम से 36 हजार 130 छात्रों ने विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन लिया है. विश्वविद्यालय को प्रवेश प्रक्रिया के पहले राउंड में कुल 60904 आवेदन प्राप्त हुए थे. वहीं सेकेंड कट-ऑफ लिस्ट के बाद, डीयू सीटों की उपलब्धता के आधार पर तीन और कट-ऑफ लिस्ट और स्पेशल कट-ऑफ लिस्ट जारी करेगा.

ये भी पढ़ें:

SBI PO Recruitment 2021: एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 2056 पदों पर निकली भर्तियां, जानें आवेदन का तरीका

IAS Success Story: इस रणनीति की बदौलत पहले ही प्रयास में Satyam Gandhi को यूपीएससी में मिली सफलता, जानें जरूरी बातें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget