एक्सप्लोरर

​​Success Story of IPS: चार बार मिली निराशा के बाद अक्षत ने पाई सफलता, चुभ गई थी दोस्तों की बात

IPS Success Story: अक्षत को चार बार UPSC की परीक्षा में असफलता का सामना करना पड़ा. जिसके बाद उनके दोस्तों द्वारा कहीं गई बातें उन्हें इतनी चुभी की अगले ही प्रयास में उनकी सफलता ने सबको हैरान कर दिया.

IPS Officer Akshat Success Story: कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती. जब तक किसी काम में सफलता न मिले लगातार कोशिश करते रहना चाहिए. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे IPS की जो हमें कभी हार न मानने की प्रेरणा देता है. हम बात कर रहे हैं IPS अक्षत कौशल की. वह UPSC परीक्षा​ (UPSC Exam)​ में लगातार चार बार असफल हुए. जिसके बाद उन्होंने इस परीक्षा में आगे शामिल न होने की सोची, लेकिन दोस्‍तों द्वारा किए गए कुछ कमेंट्स ऐसे लगे की अपने अगले ही प्रयास में उन्होंने इस परीक्षा​​ को क्लियर​ (Clear)​ करके दिखा दिया.

अक्षत द्वारा यूपीएससी एग्जाम की तैयारी वर्ष 2012 में शुरू की गयी. जिसके लिए उन्होंने एक कोचिंग में एडमिशन लिया, लेकिन वे प्रथम वर्ष में यूपीएससी की प्री परीक्षा ​(Pre-Exam) ​क्‍लि‍यर नहीं कर सके. अक्षत ने हार नहीं मानी और लगातार तीन वर्ष तक यूपीएससी की परीक्षा देते रहे, लेकिन वह परीक्षा क्लियर नहीं कर सके. जिसके बाद वे इतने निराश हो गए और उनके परिजन भी किसी अनहोनी के डर से उन्‍हें अकेले घर से बाहर तक नहीं निकलने देते थे.

इन्हीं दिनों अक्षत की मुलाकात कुछ दोस्तों से हुई. दोस्तों द्वारा किए गए कमेंट्स उन्हें इतने चुभे की उन्होंने दोबारा से यूपीएससी परीक्षा ​(UPSC Exam) ​की तैयारी शुरू की. जिसके बाद वह परीक्षा में पांचवीं बार शामिल हुए और इस बार उन्हें सफलता हासिल हुई और वह आईपीएस ऑफिसर बने. अक्षत का कहना है कि एग्जाम देने से पूर्व उसके नेचर को समझने कि जरुरत है. इस परीक्षा का प्री, मेन्स और इंटरव्यू ​(Interview) ​का नेचर पूरी तरह से अलग होता है.  इसे जरूर मझकर इसके अनुसार ही तैयारी करना लाभदायक है. 
 
 
उनका मानना है कि किसी भी सब्जेक्ट ​(Subject) ​को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट बिल्कुल न हों.​ ​अक्षत ने बताया कि वह हिंदी को लेकर बहुत ही कॉन्फिडेंडट थे, लेकिन जब नतीजे आए तो वह हिंदी के कंपल्सरी पेपर में भी पास नहीं हो पाए. इसलिए किसी भी सब्जेक्ट को लेकर अधिक उत्साहित न हों. अक्षत का कहना है कि जो लोग आपको जानते हैं उनकी सलाह माननी चाहिए. क्योंकि वे लोग हमारे बारे में हमसे अच्छा जानते हैं. उन्होंने बताया कि दूसरे प्रयास में सफल न होने के बाद उन्होंने जॉब शुरू की. इस समय उनके एक दोस्त जो अक्षत के साथ ही यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे, उन्होंने कहा कि हम सफलता के बहुत नजदीक हैं. अब जॉब करके रिस्क नहीं ले सकते, लेकिन उन्होंने अपने उस मित्र की बात नहीं मानी. उसी साल उनके दोस्त का चयन UPSC हो गया और जॉब के कारण अक्षत ठीक से तैयारी नहीं कर पाए.

अक्षत ने बताया कि चौथे प्रयास में उन्होंने परिवार के दबाव में सर्विस प्रिफरेंस में IAS भर दिया था, लेकिन वह आईपीएस बनना चाहते थे. जिसका नतीजा यह हुआ की इंटरव्यू के लिए जाते समय उनके दिमाग में आया कि जब मैं खुद से ईमानदार नहीं हूं तो ईश्वर क्या मेरी मदद करेंगे. इस बार साक्षात्कार तक पहुंचकर भी उनका चयन नहीं हुआ. आखिरी प्रयास में 55वीं रैंक के हिसाब से आईएएस की पोस्‍ट मिलने के बाद भी अक्षत ने आईपीएस को चुना.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026: कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSC ने निकाली 134 पदों पर भर्ती
कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी का मौका, UPSSC ने निकाली 134 पदों पर भर्ती
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget