एक्सप्लोरर

IAS Success Story: साल 2017 के टॉपर प्रथम मानते हैं परीक्षा का डर सफलता की राह में बनता है सबसे बड़ा रोड़ा

अपने पहले प्रयास में असफल रहने वाले प्रथम कौशिक मानते हैं कि इस परीक्षा को लेकर समाज में डर ज्यादा फैला दिया गया है. हिम्मत करें तो इसे पास करना इतना भी कठिन नहीं.

Success Story Of IAS Topper Pratham Kaushik: प्रथम कौशिक ने साल 2017 में अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा 5वीं रैंक के साथ पास की थी. पहले प्रयास में यानी साल 2016 में प्रथम प्री परीक्षा भी पास नहीं कर पाए थे. हालांकि इस असफलता का कारण प्रथम कांफिडेंस की कमी को मानते हैं. प्रथम कहते हैं पहले प्रयास के समय उनके मन में यह डर था कि यह परीक्षा पास करना आसान काम नहीं है क्योंकि उनके आसपास हर कोई यही कहता था. इसी डर को प्रथम पार नहीं कर पाए और अंततः सफल नहीं हुए. लेकिन प्रथम ने अपनी गलतियों से सीखा और अगली बार वे पूरे कांफिडेंस के साथ परीक्षा देने मैदान में उतरे. प्रथम के शब्दों में कहें तो, उन्होंने इस बार यह ठान लिया था कि वे युद्ध पर जा रहे हैं और देखना यह है कि दुश्मन ज्यादा बड़ा है या वे खुद. वे सोचकर गए थे कि आर या पार करके आएंगे और मेन्स में उनका यही एटीट्यूड अंत के पेपर तक चला. यह सोच कितनी सही है यह तो नहीं पता पर प्रथम के साथ इसने काम किया क्योंकि इस प्रयास में वे सफल भी हुए.

 

कॉलेज के बाद शुरू की तैयारी –

प्रथम ने अपने कॉलेज के दिनों में ही तय किया कि वे आईएएस की परीक्षा देंगे और जिस सिस्टम की लोग दिन-रात बुराई करते हैं, उसे बदलने के लिए उसका हिस्सा बनेंगे. इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, प्रथम के बैच में ऐसे बहुत से बैचमेट थे जो पढ़ाई में बहुत अच्छे थे फिर भी यूपीएससी के नाम से घबराते थे. सबका एक सुर में कहना था कि यूपीएससी पास करना मतलब बड़ी जंग जीतना समझो. प्रथम भी इसी ख्याल को दिल में लिए तैयारियों में जुट गए लेकिन उनका आत्मविश्वास डगमगाता रहा. शायद यही वजह थी कि अपना 100 परसेंट देने के बाद भी प्रथम का पहली बार में प्री में भी चयन नहीं हुआ. उन्होंने अगले अटेम्पट की तैयारी करने से पहले इस बार अपने मन से डर को निकाला. प्रथम कहते हैं अगर ईमानदारी से कड़ी मेहनत की जाए तो यह परीक्षा इतनी भी कठिन नहीं जितना इसके बारे में फिजा बना दी गयी है. सही दिशा के प्रयास आपको सफल बना सकते हैं.

प्रथम की प्रिपरेशन स्ट्रेटजी –

प्रथम कहते हैं कि यूपीएससी के कोर्स को जो अथाह सागर कहा जाता है, उससे बचने के लिए उन्होंने अपने सीनियर्स की सलाह ली और पहले सही दिशा में जाकर यह इंफॉर्मेशन कलेक्ट करी कि उन्हें क्या पढ़ना है और क्या नहीं. इससे उन्हें अपने टारगेट फिक्स करने में आसानी हुयी. अगर किसी विषय से कम अंक के प्रश्न आते हैं और वह बहुत बड़ा है तो प्रथम ने उसे छोड़ दिया. इसके बाद उन्होंने अगला महत्वपूर्ण बिंदु माना एनसीईआरटी की किताबों को. उन्होंने क्लास 6 से 12 तक की एनसीईआरटी की अधिकतम विषयों की किताबें पढ़ी. इसके बाद न्यूज पेपर पढ़ना सीखा. जी हां, यूपीएससी कैंडिडेट आम लोगों की तरह पेपर नहीं पढ़ते उन्हें उसमें से कौन से बिंदु निकालने हैं और कैसे कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा जानकारियां इकट्ठा करनी है यह सीखना पड़ता है. वरना घंटो केवल पेपर पढ़ने में ही निकल जाते हैं.

अगली जरूरी बात प्रथम कहते हैं कि अगर किसी विषय में दिक्कत पेश आ रही हो तो उस विषय की तैयारी सीधे जीरों से शुरू करें. बेसिक्स पर जाएं और वहां से पढ़ते हुए आगे आएं. तभी आप उस पेपर के डर से बाहर निकल पाएंगे. अपने सफर में प्रथम सीनियर्स को धन्यवाद देना नहीं भूलते जिन्होंने उनका सही मार्गदर्शन किया. अंत में प्रथम का बस यही कहना है कि बिना डरे, दिल लगाकर तैयारी करें तो एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है. मेहनत के बिना कुछ हासिल नहीं किया जा सकता इसलिए इससे मुंह न चुराएं.

Sarkari Naukri LIVE Updates: इन सरकारी विभागों में निकली भर्तियां, यहां देखें महत्वपूर्ण डिटेल्स 

UPSC CMS Notification: UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा 2020 का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget