एक्सप्लोरर

IAS Success Story: बुंदेलखंड के छोटे से गांव के किसान का यह बेटा कैसे बना IAS अधिकारी, जानें

बुंदेलखंड के प्रदीप कुमार द्विवेदी ने साल 2018 में तीसरे प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में टॉप किया था. हिंदी साहित्य को ऑप्शनल चुनने वाले प्रदीप का परीक्षा देने का माध्यम इंग्लिश था. जानते हैं उनसे तैयारी के टिप्स.

Success Story Of IAS Topper Pradeep Kumar Dwivedi: बारीगढ़, छतरपुर बुंदेलखंड के प्रदीप कुमार द्विवेदी पेशे से इंजीनियर हैं. इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने कुछ साल तक नौकरी भी की. इसी दौरान कुछ कारणों से उन्हें सिविल सेवा का ख्याल आया और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. प्रदीप ने शुरू में सोचा था कि अगर दो प्रयासों में भी वे सेलेक्ट नहीं हुए तो यह फील्ड त्याग देंगे लेकिन उनकी सोच के मुताबिक बात आगे नहीं बढ़ी. प्रदीप को मन-माफिक सफलता मिलने में तीन साल लग गए. आज जानते हैं प्रदीप से उनकी प्रिपरेशन स्ट्रेटजी.

प्रदीप के पिता हैं किसान

प्रदीप का बैकग्राउंड बहुत ही साधारण है और उनकी परवरिश भी बहुत ही सिंपल हुई है. उनके पिता किसान हैं और मां गृहणी. प्रदीप ने शुरुआती पढ़ाई अपने होम टाउन से ही की और उसके बाद इंजीनियरिंग करने भोपाल चले गए. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट प्रदीप ने अभी तक सिविल सेवा के बारे में कोई योजना नहीं बनाई थी. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में असिस्टेंट इंजीनियर के तौर पर कुछ समय नौकरी की. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में प्रदीप कहते हैं कि सिविल सेवा का ख्याल मन में आने पर भी केवल एक ही पद उनकी आंखों के सामने नाचता था, वो था आईएएस का. उन्होंने यह भी तय किया था कि अगर दो प्रयासों में सफल नहीं हुए तो आगे कोशिश नहीं करेंगे या फिर पहले कोई नौकरी ज्वॉइन करेंगे तब तैयारी करेंगे. प्रदीप की योजना के अनुसार उन्हें सफलता मिलने में एक अतिरिक्त वर्ष लगा.

दूसरे अटेम्पट में हुए चयनित

प्रदीप को मन-मुताबिक सफलता मिलने में तीन साल लगे लेकिन उनका यूपीएससी में सेलेक्शन दूसरे साल में ही हो गया था. प्रदीप पहले अटेम्पट में असफल रहे और दूसरे में 491 रैंक के साथ पास हुए. उन्होंने इस रैंक के तहत मिली सेवा भी ज्वॉइन कर ली लेकिन तैयारी करते रहे. इसी के साथ प्रदीप ने साल 2018 में तीसरी बार परीक्षा दी और इस साल उनकी सालों की मेहनत रंग लाई और वे 74वीं रैंक के साथ आईएएस पद के लिए चयनित हो गए. प्रदीप अपनी सफलता का श्रेय मां-पिता के अलावा कुछ नजदीकी दोस्तों और सीनियर्स को भी देते हैं, जिन्होंने इस जर्नी के दौरान लगातर प्रदीप को सपोर्ट किया और सही रास्ता भी दिखाया.

बिना कोचिंग के हुए सफल

प्रदीप अपनी तैयारी के विषय में बात करते हुए कहते हैं कि पहले तो मेन्स और प्री परीक्षा को अलग-अलग न मानें, ये दोनों आपस में कनेक्टेड होते हैं. दूसरा मेन्स की तैयारी पहले शुरू करें, प्रदीप का मानना है कि मेन्स की तैयारी करेंगे तो प्री की अपने आप ही हो जाएगी. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा के लिए किसी प्रकार की कोई कोचिंग नहीं ली थी और वे इसे जरूरी भी नहीं मानते. वे कहते हैं कि अगर आप एक ऐसी जगह से हैं जहां कोचिंग की सुविधा नहीं है तो बिलकुल परेशान न हों. इंटरनेट ने दुनिया इतनी छोटी कर दी है कि वहां से आप सभी प्रकार की सामग्री, गाइडेंस वगैरह पा सकते हैं. एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन आपके पास होना चाहिए और इंटरनेट के इस्तेमाल के समय सेलेक्टेड चीजें ही देखें.

यहां देखें प्रदीप कुमार द्विवेदी द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

जहां तक बात न्यूज पेपर सेलेक्शन की है तो इसमें आपकी पर्सनल च्वॉइस काम करती है. पेपर कैसे पढ़ना है इसको लेकर जरा भी परेशान न हों, धीरे-धीरे आप खुद सीख जाएंगे कि पेपर में क्या काम का है और क्या बेकार. पेपर का चुनाव अपनी इच्छा से करें.

सेल्फ स्टडी और रेग्यूलैरिटी ही दिलाते हैं सफलता

प्रदीप कहते हैं कि इस परीक्षा को पास करने के लिए सेल्फ स्टडी सबसे अहम रोल निभाती है. इसलिए दूसरों की मदद ले, कहीं कुछ समझ न आए तो इंटरनेट पर देखें या किसी सीनियर से बात करें लेकिन अंत में सेल्फ स्टडी पर ही भरोसा करें. इसके साथ ही दूसरा अहम बिंदु है रेग्यूलैरिटी यानी नियमित पढ़ाई. अगर आप रोज नहीं पढ़ेंगे तो सफलता के चांसेस कम हो जाएंगे. इसलिए तय शेड्यूल के हिसाब से रोज पढ़ाई करें. इसके अलावा लगातर टेस्ट देते रहिए, खुद को चेक करते रहिए और खुद को सुधारते भी रहिए. पंक्चुएलिटी इस परीक्षा में सफलता के लिए बहुत आवश्यक है. अंत में बस इतना ही कि हर पेपर को बराबर महत्व दें ताकि किसी में अच्छे नंबर न भी पाएं तो दूसरा उसे कवर कर ले. जो आपके हाथ में नहीं है उसके बारे में बिलकुल न सोचें पर जो आपके हाथ में है, उसे ठीक से करें. जैसे सही सोर्सेस का चुनाव, रेग्यूलैरिटी, सही डायरेक्शन आदि. अपनी जान लगा दें, एक दिन जरूर सफल होंगे.

IAS Success Story: अपने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा में टॉप करने वाले आलोक कुमार की क्या है सफलता का राज, जानें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी, जानें किस कोटे में कितनी सीटें
NEET PG काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी, जानें किस कोटे में कितनी सीटें
बोर्ड एग्जाम के लिए कितने घंटे पढ़ना है जरूरी, क्या कहते हैं टॉपर्स?
बोर्ड एग्जाम के लिए कितने घंटे पढ़ना है जरूरी, क्या कहते हैं टॉपर्स?
अब बिहार के शिक्षक जाएंगे विदेश, जानिए किन्हें मिलेगा यह मौका?
अब बिहार के शिक्षक जाएंगे विदेश, जानिए किन्हें मिलेगा यह मौका?
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget