विश्व के टॉप 200 विश्वविद्यालयों में भारत के IIT संस्थान और दिल्ली यूनिवर्सिटी शामिल: स्टडी
स्टडी में बताया गया है कि साल 2030 तक भारत के पास दुनिया का टैलेंट हब बनने का मौका है.

भारत के IIT संस्थान और दिल्ली यूनिवर्सिटी विश्व के टॉप 200 विश्वविद्यालयों में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. इंडस्ट्री बॉडी ऐसोचैम और एक इंस्टिट्यूट की जॉइंट स्टडी के मुताबिक विश्व के टॉप 200 विश्वविद्यालयों में अमेरिका के 49, ब्रिटेन के 30, जर्मनी के 11, चीन और ऑस्ट्रेलिया के 8, 8 संस्थान शामिल हैं.
स्टडी के मुताबिक भारत के बहुत सारे स्टूडेंट्स बेहतर पढ़ाई के लिए देश से बाहर जाते हैं. अनुमान है कि हर साल करीब 6 लाख भारतीय स्टूडेंट पढ़ाई करने विदेश जाते हैं. स्टडी में यह बताया गया है कि देश के बाहर जाने वाले ये स्टूडेंट कुल 20 बिलियन डॉलर पढ़ाई पर खर्च करते हैं. स्टडी में इस बात का जिक्र भी है कि भारत के बेहद कम ग्रेजुएट्स कंपनियों में नौकरी करने योग्य हैं.
हालांकि स्टडी में बताया गया है कि साल 2030 तक भारत के पास दुनिया का टैलेंट हब बनने का मौका है. 2030 तक भारत दुनिया के सबसे ज्यादा युवा आबादी वाले देशों में से एक होगा.
स्टडी में भारत के एजुकेशन सेक्टर की चुनौतियों का जिक्र भी किया गया है. देश में कम नौकरियों का होना, रिसर्च की कमी और कुछ नया करने के विकल्प नहीं होना ऐसी चुनौतियों हैं जिनसे भारत को पार पाना होगा.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Source: IOCL
























