एक्सप्लोरर

SSC फेज-13 भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 29 लाख से ज्यादा उम्मीदवार, परीक्षा 24 जुलाई से शुरू

SSC सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 के लिए देशभर से 29 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है. परीक्षा 24 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित होगी और एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे.

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की फेज-13 सेलेक्शन पोस्ट भर्ती 2025 में देशभर से युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आयोग को इस भर्ती के लिए कुल 29,40,175 आवेदन प्राप्त हुए हैं. बता दें कि यह भर्ती केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'ख' (अराजपत्रित) और ग्रुप 'ग' (गैर तकनीकी) पदों के लिए हो रही है.

इस बार स्नातक और उससे ऊपर की योग्यता वाले पदों के लिए 10,22,154, 12वीं पास के लिए 7,08,401, और 10वीं पास वाले पदों के लिए 12,09,620 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. आयोग इस परीक्षा को 24 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक आयोजित करने जा रहा है. परीक्षा 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त को आयोजित होगी.

कौन-कौन से पद शामिल?

SSC ने इस फेज में कुल 2423 पदों के लिए आवेदन मांगे थे. इनमें से 1169 पद अनारक्षित हैं, जबकि 314 पद अनुसूचित जाति, 148 पद अनुसूचित जनजाति, 561 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 231 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं. हालांकि, अंतिम चयन सूची जारी होने तक पदों की संख्या में बदलाव संभव है.

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए 18 से 42 वर्ष की आयु के बीच के उम्मीदवारों से 2 जून से 23 जून 2025 तक आवेदन मांगे गए थे. आवेदन में किसी प्रकार की गलती सुधारने के लिए आयोग ने 28 से 30 जून के बीच एक विशेष विंडो भी दी थी.

चयन प्रक्रिया में होगी कड़ाई

आयोग ने साफ कर दिया है कि आवेदन जमा करने और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के समय दस्तावेजों की जांच नहीं की जाएगी. केवल शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी. यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा किया गया दावा सत्यापन में गलत पाया गया, तो उसकी उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जाएगी.

परीक्षा सिटी जारी, एडमिट कार्ड जल्द

SSC ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी की जानकारी वेबसाइट (ssc.gov.in) पर अपलोड कर दी है. एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. यानी जिनकी परीक्षा 24 जुलाई को है, उन्हें 20 या 21 जुलाई तक एडमिट कार्ड मिल जाएगा. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड जमा कर लिए जाएंगे, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को एक अतिरिक्त कॉपी साथ रखने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: Du Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन, टूटा 2023 का रिकॉर्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New IB Director Mahesh Dixit: IB के नए बॉस बने IPS महेश दीक्षित, इस पोस्ट पर कितनी मिलती है सैलरी? 
IB के नए बॉस बने IPS महेश दीक्षित, इस पोस्ट पर कितनी मिलती है सैलरी? 
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड के नतीजे जल्द, जानिए कहां और कैसे करें चेक?
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड के नतीजे जल्द, जानिए कहां और कैसे करें चेक?
School Transport Fee: छुट्टियों वाले दिन का भी ट्रांसपोर्ट चार्ज वसूल रहा स्कूल? यहां करें शिकायत
छुट्टियों वाले दिन का भी ट्रांसपोर्ट चार्ज वसूल रहा स्कूल? यहां करें शिकायत
NEET Re-Exam Answer Key 2026: री-NEET 2026 की आंसर-की जारी, अब घर बैठे जानें कितने आएंगे नंबर
री-NEET 2026 की आंसर-की जारी, अब घर बैठे जानें कितने आएंगे नंबर

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पासपोर्ट-नागरिकता विवाद पर विपक्ष ने बोला हमला तो सरकार का आया बयान, बोले - 'पिछले 12 साल में...'
पासपोर्ट-नागरिकता विवाद पर विपक्ष ने बोला हमला तो सरकार का आया बयान, बोले - 'पिछले 12 साल में...'
Ram Mandir Donation Case Live: राम मंदिर चंदा चोरी मामले के सभी 8 आरोपियों के बयान रिकॉर्ड, बैंक खातों के जरिए पैसे ट्रैक करेगी पुलिस
Live: राम मंदिर चंदा चोरी मामले के सभी 8 आरोपियों के बयान रिकॉर्ड, बैंक खातों के जरिए पैसे ट्रैक करेगी पुलिस
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
IND Vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
क्या फिर टकराएंगे महेंद्र बाहुबली और भल्लादेव? प्रभास- अनुष्का और राणा दग्गुबाती ने 'बाहुबली 3' पर लगा दी मुहर!
क्या फिर टकराएंगे महेंद्र बाहुबली और भल्लादेव? प्रभास ने 'बाहुबली 3' पर लगा दी मुहर!
Donald Trump Popularity: भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में संजय राउत की एंट्री, बोले- 'एक करोड़ रुपये और चांदी की ईंट दान की थी, कहां गई?'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में संजय राउत की एंट्री, बोले- 'एक करोड़ रुपये और चांदी की ईंट दान की थी, कहां गई?'
Explained: 260 परमाणु बम एकसाथ फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? वेनेजुएला में 10 हजार मौतों का गुमान, जमीन के नीचे चल क्या रहा?
वेनेजुएला में 260 परमाणु बम फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? आखिर जमीन के नीचे चल क्या रहा?
Embed widget