एक्सप्लोरर

Du Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन, टूटा 2023 का रिकॉर्ड

दिल्ली विश्वविद्यालय इस बार भी CSAS के माध्यम से एडमिशन प्रोसेस कर रहा है. स्टूडेंट्स पहले CUET (UG) 2025 परीक्षा में शामिल होते हैं और फिर उसके स्कोर के आधार पर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनते हैं.

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University - DU) के लिए वर्ष 2025 ऐतिहासिक एडमिशन सीजन साबित हो रहा है. 17 जून 2025 से शुरू हुई अंडरग्रैजुएट (UG) प्रवेश प्रक्रिया में अब तक के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं. इस बार यूनिवर्सिटी को सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन और प्रेफरेंस सबमिशन मिले, जिससे यह पता चलता है कि डीयू आज भी देश के सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय हायर एजुकेशनल ऑर्गनाइजेशंस में पहले नंबर पर है. 

CSAS के जरिए चल रहा एडमिशन प्रोसेस

दिल्ली विश्वविद्यालय इस बार भी Common Seat Allocation System (CSAS) के माध्यम से एडमिशन प्रोसेस कर रहा है. स्टूडेंट्स पहले CUET (UG) 2025 परीक्षा में शामिल होते हैं और फिर उसके स्कोर के आधार पर CSAS पोर्टल पर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनते हैं. CSAS का मकसद स्टूडेंट्स को मेरिट, प्रायॉरिटी और उपलब्ध सीटों के आधार पर पारदर्शी, डेटा-संचालित और निष्पक्ष तरीके से सीट अलॉट करना है.

डीयू ने बनाया यह रिकॉर्ड

DU मैनेजमेंट ने आधिकारिक तौर पर बताया कि इस वर्ष 3,05,357 छात्रों ने CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया, जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है. इनमें से 2,39,890 छात्रों ने अपनी कॉलेज-कोर्स प्रेफरेंस सब्मिट कीं. 

  • स्टूडेंट्स ने कुल 1.68 करोड़ यूनिक कोर्स-कॉलेज कॉम्बिनेशन चुने.
  • प्रति छात्र औसतन 83 प्रेफरेंस दी गईं.
  • सबसे अधिक प्रेफरेंस भरने वाला एक स्टूडेंट 1414 प्रेफरेंस तक पहुंचा.
  • 2023 में करीब 3 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

जेंडर और सामाजिक विविधता का समावेश

दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में समावेशिता और विविधता का भी खास ख्याल रखा गया है.

  • कुल आवेदकों में 53% छात्राएं और 47% छात्र हैं.
  • 3 ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी इस बार आवेदन किया है.
  • 512 स्टूडेंट्स ने अनाथ कोटा और 7243 छात्राओं ने सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा के तहत आवेदन किया है.

यह कोर्स सबसे ज्यादा पसंदीदा

कोर्स की लोकप्रियता की बात करें तो इस साल भी B.Com (ऑनर्स) छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है. इस कोर्स को करीब 20 लाख बार चुना गया, जो किसी भी एक कोर्स के लिए नया रिकॉर्ड है.

इसके बाद चुने गए कोर्सेज की लिस्ट 

  • B.Com (Programme)
  • B.A. (Hons) English
  • B.A. (Hons) Political Science
  • B.A. (Hons) History

First Preference (पहली पसंद) की कैटिगरी श्रेणी में भी B.Com (Hons) और Political Science ने टॉप किया है. इससे पता चलता है कि कॉमर्स और सोशल साइंस फील्ड में स्टूडेंट्स सबसे अधिक इंटरेस्ट दिखा रहे हैं.

ये है टॉप कॉलेज की लिस्ट

कॉलेज की बात करें तो हमेशा की तरह प्रतिष्ठित संस्थानों को छात्रों ने प्रायॉरिटी दी है. सबसे ज्यादा पसंद किए गए कॉलेजों में शामिल हैं.

  • श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)
  • हिंदू कॉलेज
  • हंसराज कॉलेज
  • मिरांडा हाउस (छात्राओं में लोकप्रिय)
  • रामजस कॉलेज
  • लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR)

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कब जारी होगी CSAS की पहली अलॉटमेंट लिस्ट? रैंकिंग से लेकर ट्रायल्स तक जानें हर बात

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन
EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन
सेंट स्टीफंस में क्यों रोकी गई प्रोफेसर्स की भर्ती, कब तक रहेगी लागू?
सेंट स्टीफंस में क्यों रोकी गई प्रोफेसर्स की भर्ती, कब तक रहेगी लागू?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget